मुंगेली/अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के मार्गदर्शन में संगठन सृजन अभियान को लेकर मुंगेली शहर में कांग्रेस ने अपनी सक्रियता तेज कर दी है। इसी कड़ी में सोमवार को शहर कांग्रेस कमेटी मुंगेली द्वारा कांग्रेस भवन,पड़ाव चौक के पास एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने की। इस अवसर पर शहर प्रभारी एवं नगर पालिका परिषद मुंगेली के अध्यक्ष रोहित शुक्ला तथा जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष श्याम जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक को शहर प्रभारी एवं नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने संबोधित करते हुए कहाकि संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय बनाने पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए क्षेत्र में जनसंपर्क बढ़ाए और पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाए।
उन्होंने आगे कहाकि संगठन सृजन अभियान के माध्यम से कांग्रेस को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा तथा आने वाले समय में इसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा। रोहित शुक्ला ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे नियमित रूप से बैठकों में भाग लें और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाएं।
बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। खासतौर पर बूथ, वार्ड कमेटियों के गठन,सेक्टर स्तर पर बी.एल.ए. की नियुक्ति,मासिक बैठकों की नियमितता एवं आगामी संगठनात्मक तैयारियों पर जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने कहाकि संगठन की मजबूती ही आने वाले चुनावों में सफलता की कुंजी होगी।
वही दीपक गुप्ता ने भी सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए कहाकि हर कार्यकर्ता को अपने-अपने क्षेत्र में संगठन विस्तार और जनसंपर्क बढ़ाने पर विशेष ध्यान देना होगा।
बैठक में शहर के पार्षदगण,पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष,युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान दिलीप बंजारा,अरविंद वैष्णव,संजय सिंह ठाकुर,जीतू श्रीवास्तव,जय सोनी,मकबूल खान,जलेश्वर यादव,अनीता विश्वकर्मा,संजय चंदेल,कुलदीप पाटले,अजय साहू,दिलीप सोनी,आनंद सोनी,अहसान अली,आरिफ मेमन,रवि ठाकुर,देवेंद्र वैष्णव,रवि कोशले,राजा मानिक,असद खोखर,मनोज सोनकर,श्रीनिवास सिंह,नामदेव बंजारा,विश्वरूप कुमार बंजारे,मो. हारुन खान,रिजवान खान,सूरज मंगलानी,दादू मल्लाह एवं भिमेश देवांगन (गुड्डू) सहित कई कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
बैठक का समापन संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के संकल्प के साथ किया गया।




