मुंगेली/आज टी-20 क्रिकेट विश्वकप के महामुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड के बीच शाम को होने वाले रोमांचक मैच को यादगार बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है। उनके सौजन्य से नगर के पुराना बस स्टैंड स्थित दुबे डेलीनिड्स के सामने एलईडी स्क्रीन के माध्यम से मैच का सीधा प्रसारण किया जाएगा,ताकि नगरवासी एक साथ बैठकर इस महत्वपूर्ण मुकाबले का आनंद ले सकें।
इस आयोजन को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है। ऐसे में सभी खेल प्रेमी और नगरवासी पुराना बस स्टैंड स्थित आयोजन स्थल पर पहुंचकर इस महामुकाबले का लाइव प्रसारण देखें और एक साथ क्रिकेट का उत्साह साझा करें।
उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से न केवल खेल के प्रति उत्साह बढ़ता है,बल्कि लोगों को एक साथ जुड़ने का भी अवसर मिलता है।
वहीं इस पूरे आयोजन को सफल बनाने की जिम्मेदारी आदर्श प्रिंशु दुबे को दी गई है,जिनके द्वारा कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने में जुटे हुए हैं
नगरवासियों में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में लोगों के आयोजन स्थल पर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।



