मुंगेली/होलिका दहन एवं रंगों के पावन पर्व होली के शुभ अवसर पर मुंगेली के लोकअभियोजक रजनीकांत सिंह ठाकुर ने नगरवासियों एवं जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि होलिका उत्सव भारतीय संस्कृति,धर्म,परंपरा एवं सामाजिक समरसता का प्रतीक पर्व है जो समाज में प्रेम,भाईचारे और सौहार्द की भावना को सुदृढ़ करता है।
लोकअभियोजक श्री ठाकुर ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं,बल्कि नकारात्मक विचारों,द्वेष,अहंकार एवं बुराइयों के दहन का संदेश देने वाला पावन पर्व है। यह पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम,अपनत्व और स्नेह के बंधन को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि होलिका दहन के माध्यम से जीवन की नकारात्मकता को समाप्त कर सकारात्मकता का संचार करें तथा समाज में शांति,सद्भाव और एकता बनाए रखने में अपनी सहभागिता निभाएं।
श्री ठाकुर ने कामना की कि यह पावन रंगपर्व सभी के जीवन में सुख,समृद्धि,उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु लेकर आए तथा समाज में आपसी प्रेम और विश्वास की भावना निरंतर प्रगाढ़ होती रहे।
अंत में उन्होंने कहा कि —
“नकारात्मकता को दहन कर सकारात्मकता का संचार करते हुए,द्वेष एवं अहंकार को मिटाने में सतत प्रयासरत रहते हुए,स्नेह के बंधन के साथ सभी को रंगपर्व की सप्तरंगी शुभकामनाएं।”




