मुंगेली/नगर पालिका परिषद मुंगेली के अध्यक्ष एवं नगर के प्रथम नागरिक रोहित शुक्ला ने रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर समस्त नगरवासियों एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की है।
अपने शुभकामना संदेश में अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने कहाकि होली का पर्व आपसी प्रेम,भाईचारे,सौहार्द और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह त्योहार समाज में सकारात्मक ऊर्जा,खुशियां और मेल-मिलाप का संदेश देता है। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि होली का त्योहार प्रेम,सद्भाव एवं पारंपरिक उल्लास के साथ मनाएं तथा आपसी मतभेदों को भुलाकर समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करें।
उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का ही नहीं बल्कि रिश्तों को मजबूत करने और नई शुरुआत का भी पर्व है। इस अवसर पर सभी लोग पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित एवं स्वच्छ होली मनाएं तथा नगर की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें।
नगर पालिका अध्यक्ष ने कामना की कि यह होली सभी के जीवन में सुख,समृद्धि,स्वास्थ्य और खुशहाली लेकर आए तथा पूरा नगर विकास और प्रगति के नए आयाम स्थापित करे।
उन्होंने अंत में समस्त नगर एवं क्षेत्रवासियों के उज्ज्वल भविष्य और सुखद जीवन की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।




