मुंगेली/भारतीय जनता पार्टी संगठन में लगातार सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने की परंपरा के तहत भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला मुंगेली में संगठन विस्तार किया गया है। इसी कड़ी में भाजपा के लोकप्रिय एवं सक्रिय कार्यकर्ता अनिल पात्रे को अनुसूचित जाति मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े के निर्देशानुसार की गई है। साथ ही भारतीय जनता पार्टी जिला मुंगेली के जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी की अनुशंसा पर अनुसूचित जाति मोर्चा जिला मुंगेली के जिला अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार बंजारा द्वारा यह दायित्व सौंपा गया।
जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा के बाद अनिल पात्रे के समर्थकों एवं शुभचिंतकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए संगठन में उनकी नई जिम्मेदारी के लिए बधाई प्रेषित की। क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाएगी।
अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अनिल पात्रे ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास उन पर जताया है,उस पर वे पूरी निष्ठा,ईमानदारी एवं समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि संगठन को मजबूत करना तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं और पार्टी की विचारधारा को पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सभी के सहयोग और मार्गदर्शन से वे संगठन हित में निरंतर कार्य करते रहेंगे।



