मुंगेली/भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा अल्पसंख्यक मोर्चा को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए नगर के लोकप्रिय युवा नेता लवि सलूजा को भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा जिला मुंगेली में जिला मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। उनकी इस नियुक्ति से कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
यह नियुक्ति भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में तथा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मकबूल इकबाल खान के निर्देशानुसार की गई है। वहीं भारतीय जनता पार्टी जिला मुंगेली के जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी की अनुशंसा पर अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष रितेश वाधवा द्वारा लवि सलूजा को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान की गई।
लवि सलूजा लंबे समय से भारतीय युवा मोर्चा एवं भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। युवाओं के बीच उनकी अच्छी पकड़ और सामाजिक सहभागिता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताते हुए यह दायित्व सौंपा है।
नियुक्ति की घोषणा के बाद उनके समर्थकों,शुभचिंतकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लवि सलूजा ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा उन पर जताए गए विश्वास को वे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निभाएंगे तथा संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। साथ ही उन्होंने अल्पसंख्यक समाज एवं युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का संकल्प भी व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है,जिसे वे पूरी मेहनत और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।




