
मुंगेली/भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब की गिरफ्तारी के विरोध में जिला मुख्यालय मुंगेली में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। मंगलवार शाम 5 बजे पड़ाव चौक में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन और युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।
जिलाध्यक्ष राजेश छैदईया के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और गिरफ्तारी को अलोकतांत्रिक एवं दमनात्मक कार्रवाई बताया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जबरन गिरफ्तारी लोकतंत्र की आवाज को दबाने का प्रयास है, जिसे कांग्रेस पार्टी और युवा कांग्रेस किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। पूरे क्षेत्र में कुछ समय के लिए माहौल गरमाया रहा, हालांकि पुलिस बल की मौजूदगी के कारण स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही।
युवा कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में शीघ्र उचित कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला,सेवादल जिलाध्यक्ष दिलीप बंजारा,शहर अध्यक्ष दीपक गुप्ता,वरिष्ठ पार्षद अरविंद वैष्णव,मकबूल खान,अभिलाष सिंह,जित्तू श्रीवास्तव,राहुल रूपवानी,आरिफ खोखर,कुलदीप पाटले,नारद देवांगन,असद खोखर,नवशाद खान,जलेश यादव,नीरज यादव,पोखराज बंजारा,सजल यादव,ललित जायसवाल,निखिल साहू,शिवम साहू,लल्लू खान,आसिफ खान,प्रिंस यादव,मुकेश वैष्णव और सूरज सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ,लेकिन नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।




