मुंगेली/अखिल भारतीय असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदित राज द्वारा प्रदेश सचिवों एवं जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी की गई है। इस सूची में मुंगेली जिले की जिम्मेदारी एक बार फिर नगर के सक्रिय कांग्रेस नेता आनंद सोनी को सौंपी गई है। लगातार दूसरी बार जिला अध्यक्ष बनाए जाने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं असंगठित क्षेत्र से जुड़े कामगारों में उत्साह का माहौल है।
आनंद सोनी कांग्रेस पार्टी की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा,जमीनी स्तर पर कामगारों और कर्मचारियों के हितों के लिए किए गए संघर्ष तथा निरंतर सक्रियता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर पुनःभरोसा जताया है। उनके नेतृत्व में मुंगेली जिले में असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
अपनी नियुक्ति के पश्चात जिला अध्यक्ष आनंद सोनी ने अखिल भारतीय असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदित राज एवं प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक बोरकर के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज,नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित प्रदेश एवं जिले के सभी पदाधिकारियों,वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।
आनंद सोनी ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। असंगठित क्षेत्र के कामगारों और कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा,उनकी समस्याओं को संगठन और सरकार तक पहुंचाना तथा कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा और मुंगेली जिले में कांग्रेस की पकड़ को और सशक्त बनाया जाएगा।




