मुंगेली/भारतीय जनता पार्टी जिला मुंगेली संगठन में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक निर्णय लेते हुए जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशवानी ने युवा नेता राजेश्वर सिंह टंडन को मुंगेली विधानसभा का सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद राजनीतिक और संगठनात्मक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।
राजेश्वर सिंह टंडन को यह जिम्मेदारी संगठन में उनकी लगातार सक्रियता,निष्ठा और अनुशासित कार्यशैली को देखते हुए सौंपी गई है। वे लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी और भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। चाहे चुनावी समय हो या संगठनात्मक अभियान,हर मोर्चे पर उनकी मौजूदगी और मेहनत साफ तौर पर दिखाई देती रही है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार,राजेश्वर सिंह टंडन संगठनात्मक रणनीति की अच्छी समझ रखने वाले और युवाओं के बीच मजबूत पकड़ रखने वाले कार्यकर्ता माने जाते हैं। वे सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की नीतियों,कार्यक्रमों और उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने में सक्षम माने जा रहे हैं।
पूर्व मंत्री एवं मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले के करीबी समर्थकों में गिने जाने वाले राजेश्वर सिंह टंडन को संगठन में एक भरोसेमंद और कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है। उनकी नियुक्ति से पार्टी के डिजिटल प्लेटफॉर्म को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
इस नई जिम्मेदारी पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें बधाई दी है और विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में मुंगेली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का सोशल मीडिया तंत्र और अधिक सक्रिय,मजबूत और प्रभावी बनेगा।



