मुंगेली/गुरु घासीदास बाबा के गुरु ज्ञान प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर इस वर्ष 1 दिसंबर 2025,सोमवार को मुंगेली जिले से प्रदेश स्तरीय भव्य सतनाम शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शोभायात्रा की शुरुआत सतनाम भवन,दाऊपारा गुरु घासीदास चौक से की जाएगी। कार्यक्रम में प्रदेशभर से आने वाले श्रद्धालुओं, संत-महंतों, कलाकारों और समाज के गणमान्य व्यक्तियों की ऐतिहासिक उपस्थिति रहने वाली है।
आयोजन में समाज के प्रमुख राजागुरु धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब (राष्ट्रीय अध्यक्ष,अखिल भारतीय सतनाम सेना),धर्मगुरु गुरु ढालदास बाबा,धर्मगुरु गुरु सोमेश बाबा,युवराजगुरु गुरु खुशवंत साहेब (मंत्री—कौशल विकास तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार,अनुसूचित जाति विकास), तथा युवराजगुरु गुरु सौरभ साहेब (प्रदेशाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ एवं सभापति जिला पंचायत) अपने आशीर्वचन एवं मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11 बजे सतनाम भवन में गुरु बालदास साहेब द्वारा सतनाम ज्योति स्थापना की जाएगी। इसके पश्चात DJ, घुमाल, पंथी नृत्य,आकर्षक झांकियों,अखाड़ा दल और घोड़ा-बग्गी सहित भव्य शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए आगे बढ़ेगी।
शोभायात्रा का रूट मैप
सतनाम भवन → पुराना बस स्टैंड → बालानी चौक → पड़ाव चौक → हेमू कल्याणी चौक → कृषि उपज मंडी
दोपहर 3 बजे धर्ममंच में संतजनों का आगमन,स्वागत एवं गुरुवाणी का आयोजन किया जाएगा। वहीं शाम 5 बजे अखिल भारतीय सतनाम सेना द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के टॉपर एवं मेरिट सूची के विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उमड़ेगी प्रदेश की कला-समृद्धि
भटगांव-1 व 2, मुढ़िया,हथनीकला, नूनिया कछार,बरदुली देवरी, मर्राकोना,केवटा डबरी,गंधरवाडीह, लाटा,भिलाई और बलोदी के पंथी दल अपनी शानदार प्रस्तुतियां देंगे। इसके साथ ही मंच पर श्याम कुटेलिहा,अमित कमल कोसले,शशि सतनामी,राजेंद्र रंगीला और JD बादल अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम की गरिमा में चार चाँद लगाएंगे।
धार्मिक संदेश एवं आगामी कार्यक्रम
समाज के प्रमुख जनों ने यह महत्वपूर्ण संदेश भी दिया कि 18 दिसंबर को सेतखाम में पालो चढ़ाना अनिवार्य है।
इसके अतिरिक्त
1 से 17 दिसंबर तक प्रदेश के सभी जिलों में सतनाम शोभायात्रा निकाली जाएगी।
19 से 31 दिसंबर तक गुरु घासीदास जयंती उत्सव के विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे।
आयोजन समिति की अपील
एक दिवसीय कार्यक्रम के अध्यक्ष मानिकलाल सोनवानी,उपाध्यक्ष शिवकुमार बंजारा (पूर्व जनपद सदस्य), पार्षद विजय बंजारा, जिलाध्यक्ष प्रमोद सतनामी,दीपक सतनामी,देवेंद्र सतनामी,चंद्रपाल सतनामी,जितेंद्र सतनामी तथा अखिल भारतीय सतनाम सेना, जिला मुंगेली एवं समस्त सतनामी समाज ने सभी समाजबंधुओं,मातृशक्ति और युवाओं से इस ऐतिहासिक शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की है।
यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है,बल्कि सतनाम समाज की एकता,संस्कृति और श्रद्धा का भव्य प्रदर्शन भी होने वाला है।



