मुंगेली/जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन बाज” के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में दिनांक 27 नवंबर 2025 को फास्टरपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है।
मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम गोरखपुर पुल के पास पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 28 M 6593 को रोका। तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल में दो बड़े थैलों में भरी 140 नग देशी प्लेन शराब (25.200 बल्क लीटर) बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 11,200 रुपये बताई गई है। शराब को बिक्री हेतु ले जाने की पुष्टि होने पर पुलिस ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए शराब,मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन को जब्त कर लिया।
इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है
डोमेश चेसकर,पिता पुरन दास चेसकर,उम्र 25 वर्ष,निवासी बोदा
दीपक टंडन, पिता बाबूजी टंडन,उम्र 19 वर्ष, निवासी तालम,थाना फास्टरपुर-सेतगंगा,जिला मुंगेली
दोनों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर,दिनांक 28 नवंबर 2025 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
मुंगेली पुलिस की अपील:
पुलिस ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे अवैध गतिविधियों एवं नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध या अवैध गतिविधि की जानकारी नजदीकी थाने या पुलिस कंट्रोल रूम को दें। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
कार्रवाई में शामिल अधिकारी एवं स्टाफ:
इस सफल कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा,अनुविभागीय अधिकारी मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में
उप निरीक्षक गिरजा शंकर यादव (थाना प्रभारी फास्टरपुर),प्रआर पुहुपराम साहू,आरक्षक अतुल सिंह,तीजराम यादव,बुंदेल पटेल,मुकेश सिंह और पारसमणी भास्कर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
यह कार्रवाई मुंगेली पुलिस द्वारा अपराध और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान की स्पष्ट मिसाल है।



