मुंगेली/जिले में क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। श्री राजपूत करणी सेना छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में आयोजित “करणी सेना कप 2025” की भव्य रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 23 नवम्बर 2025 तक किया जाएगा। यह आयोजन पंडित श्यामाप्रसाद मुखर्जी स्टेडियम,मुंगेली में संपन्न होगा।
यह प्रतियोगिता स्वर्गीय श्री राजलल्लन सिंह परिहार एवं स्वर्गीय श्री विपनेश सिंह परिहार की स्मृति में आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना और समाज में एकता व अनुशासन का संदेश देना है।

प्रतियोगिता की विशेषताएँ:
कुल टीमों की संख्या:केवल 16 टीमें भाग ले सकेंगी।
एंट्री फीस: ₹21,000 प्रति टीम।
प्रथम पुरस्कार: ₹2,00,000 (दो लाख रुपये)
द्वितीय पुरस्कार: ₹1,00,000 (एक लाख रुपये)
मैन ऑफ द सीरीज: ₹31,000/
फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच: ₹15,000/
कार्यक्रम के संरक्षक आलोक सिंह परिहार,प्रदेश अध्यक्ष,श्री राजपूत करणी सेना छत्तीसगढ़ होंगे। आयोजन की जिम्मेदारी 11 स्टार क्रिकेट समिति,जिला मुंगेली को सौंपी गई है।
📞 संपर्क सूत्र:
वत्स सिंह परिहार – 9977406633, 9399125837
आरिफ खान – 9893115935
पप्पू साहू – 7389433352
हसनैन खान – 7470719435
आबिद खान – 9755974504
इस आयोजन की जानकारी नगर प्रभारी रविराज सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि “यह टूर्नामेंट केवल खेल का नहीं,बल्कि सामाजिक समरसता और युवा शक्ति के प्रदर्शन का उत्सव होगा। रात में रोशनी के बीच खिलाड़ियों के चौके-छक्कों की गूंज से पूरा स्टेडियम जीवंत हो उठेगा।”

करणी सेना कप 2025 मुंगेली में खेल प्रेमियों के लिए यादगार क्रिकेट पर्व बनने जा रहा है जहाँ खेल के साथ समर्पण,अनुशासन और भाईचारे का शानदार संगम देखने को मिलेगा।



