मुंगेली/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” का प्रसारण रविवार को जिलेभर में उत्साहपूर्वक सुना गया। इसी कड़ी में रामगढ़ बूथ पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने बड़ी श्रद्धा और रुचि के साथ कार्यक्रम को सुना।
कार्यक्रम का प्रसारण महेश यादव के निवास स्थान पर किया गया,जहां भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी,बूथ अध्यक्ष,कार्यकर्ता और ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री मोदी के संदेशों को आत्मसात किया।

“मन की बात” कार्यक्रम हर माह के अंतिम रविवार को प्रसारित किया जाता है। यह भारतीय जनता पार्टी का एक प्रमुख कार्यक्रम है, जिसके माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों से सीधे संवाद करते हैं। वे इस कार्यक्रम में सामाजिक,सांस्कृतिक और राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर चर्चा करते हैं और नागरिकों को देश निर्माण एवं सकारात्मक परिवर्तन के लिए प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का “मन की बात” हर भारतीय के हृदय को छूने वाला कार्यक्रम है जो समाज को एकजुट कर सकारात्मक दिशा देता है। उन्होंने सभी बूथ कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इस कार्यक्रम को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करें ताकि प्रधानमंत्री के विचार अधिक से अधिक लोगों तक पहुँच सकें।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता द्वारिका जायसवाल,भाजपा जिलाध्यक्ष दीनानाथ केसरवानी,मिट्ठू लाल यादव,पार्षद असलम खान,महेश यादव,महावीर सिंह,रामशरण यादव,मन्नू श्रीवास्तव,शैलेन्द्र यादव सहित अनेक ग्रामवासी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के संदेशों को समाज में प्रसारित करने का संकल्प लिया और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।



