मुंगेली/कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली के अध्यक्ष पद को लेकर चर्चाएं तेज़ हो गई हैं। इस बीच पार्टी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं के बीच जिस नाम की सबसे ज़्यादा चर्चा है,वह है संजय जायसवाल। संगठन के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, संजय जायसवाल का नाम इस पद के लिए सबसे मजबूत दावेदार के रूप में उभरकर सामने आया है।
संजय जायसवाल अपने लंबे राजनीतिक अनुभव और युवाओं में लोकप्रियता के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कांग्रेस संगठन द्वारा सौंपे गए हर दायित्व को निष्ठा और कर्मठता के साथ पूरा किया है। राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी के “युवाओं को नेतृत्व में आगे लाने” के विचार से प्रेरित होकर संजय जायसवाल सक्रिय राजनीति में आए और तब से लगातार पार्टी के साथ मजबूत स्तंभ की तरह खड़े रहे हैं।
राजनीतिक सफर और संगठनात्मक अनुभव
संजय जायसवाल का राजनीतिक जीवन दो दशक से अधिक का रहा है। उन्होंने छात्र राजनीति से शुरुआत की और पार्टी के विभिन्न स्तरों पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं—
- 2000 से 2003 – NSUI छात्रसंघ चुनाव प्रभारी, मुंगेली
- 2004 से 2006 – अध्यक्ष, ब्लॉक युवक कांग्रेस मुंगेली
- 2006 से 2007 – अध्यक्ष, शहर युवक कांग्रेस मुंगेली
- 2009 से 2019 – लगातार दो कार्यकाल पार्षद, विवेकानंद वार्ड मुंगेली
- 2000 से 2022 तक – NSUI, युवक कांग्रेस एवं कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक,जिला,राज्य और राष्ट्रीय स्तर के धरना/रैली में सक्रिय भागीदारी
इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस के सभी जन आंदोलनों में अग्रणी भूमिका निभाई है और मुंगेली जिले के विकास से जुड़े कई अभियानों में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया है।
सामाजिक जुड़ाव और जनसंपर्क
संजय जायसवाल सामाजिक गतिविधियों में भी लगातार सक्रिय रहे हैं। वे पूर्व जिलाध्यक्ष,युवा जायसवाल समाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं और जिले के विभिन्न सामाजिक सम्मेलनों में भागीदारी देते रहे हैं।
उन्होंने समाज के सभी वर्गों के आयोजनों में सहयोग और सम्मान समारोहों का आयोजन कर सामाजिक एकता को मजबूत किया है।
सांस्कृतिक गतिविधियों में योगदान
संजय जायसवाल केवल राजनीति तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सांस्कृतिक क्षेत्र में भी उनकी गहरी रुचि और सक्रिय भूमिका रही है।
आगर कला मंच (स्थापना वर्ष 2003) के संस्थापक सचिव के रूप में उन्होंने आगर महोत्सव और मुंगेली जिला निर्माण महोत्सव जैसे आयोजनों को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।
मेरी आवाज क्लब मुंगेली (स्थापना 2015) के संस्थापक सदस्य के रूप में स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करने का कार्य किया।
धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों जैसे श्री गणेश उत्सव,माता दुर्गा विसर्जन झांकी प्रतियोगिता आदि में भी हर वर्ष सक्रिय योगदान देते रहे हैं।
संकल्प और समर्पण
संजय जायसवाल ने कहा है कि
“यदि पार्टी मुझे मुंगेली जिला कांग्रेस कमेटी की जिम्मेदारी सौंपती है, तो मैं मन, वचन और कर्म से पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कांग्रेस पार्टी के हित में कार्य करूंगा।”
उनका कहना है कि कांग्रेस के प्रति उनकी निष्ठा और जनता से उनका जुड़ाव ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है।
मुंगेली जिले में संगठन सृजन अभियान के दौरान जब जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर नामों की चर्चा हो रही है, तो कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं की पहली पसंद के रूप में संजय जायसवाल का नाम उभरकर सामने आना यह दर्शाता है कि वे न केवल एक संगठक और जनप्रिय नेता हैं,बल्कि पार्टी की जमीनी मजबूती के लिए भी एक सशक्त विकल्प माने जा रहे हैं।



