मुंगेली/एनएचएम कर्मचारियों ने आज हड़ताल के 31वे दिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर पोस्ट कार्ड के माध्यम से उनको जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनायें प्रेषित कर छत्तीसगढ़ मे मोदी की गारंटी को लागू कर ग्रेड पे और नियमितीकरण का उपहार देने का निवेदन किये! पोस्टल कार्ड को डाक के माध्यम से नई दिल्ली प्रधानमंत्री कार्यालय के पते पर प्रेषित किया गया!

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संघ के कर्मचारियों का हड़ताल अब 31वें दिन में प्रवेश कर गया! संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पोस्ट कार्ड के माध्यम से उनको जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनायें प्रेषित किये एवं छत्तीसगढ़ मे मोदी की गारंटी को लागू कर छत्तीसगढ़ के एनएचएम कर्मचारियों को ग्रेड पे और नियमितीकरण का उपहार देने का आग्रह किया! राज्य सरकार ने अल्टीमेटम जारी किया था कि सभी कर्मचारी मंगलवार से यदि काम पर वापस नहीं लौटे तो उन्हें 1 महीने का नोटिस देकर बर्खास्त कर दिया जाएगा! सरकार के अल्टीमेटम के बावजूद भी कर्मचारी संघ ने हड़ताल वापस नहीं ली! लिहाजा उन्होंने आगर क्लब परिसर मे अपनी 10 सूत्रीय मांगो को लेकर हड़ताल मे डटे हुए है! एनएचएम कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष पवन निर्मलकर ने बताया कि मध्यप्रदेश की तरह नियमितीकरण को लागू करने के लिए समय देने को तैयार हैं! पूर्व मे ग्रेड पे का निर्धारण किया गया है सरकार से अनुरोध है कि उसे जल्द से जल्द लागू करें जिससे हमें भी ग्रेड पे का लाभ मिल सके! संघ के अमिताभ तिवारी ने बताया कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री मीडिया में बयान दे रहे हैं! उनका आदेश आज तक जारी नहीं हुआ है उनके द्वारा केवल गुमराह किया जा रहा है! 20 साल से देखते आ रहे हैं केवल आश्वासन ही मिल रहा है,आश्वासन और कमेटी का गठन सिर्फ एक छलावा है! हमें सिर्फ तारीख पे तारीख मिला है! इसके अलावा कुछ नहीं मिला है! सभी कर्मचारियों ने पहले ही सामूहिक इस्तीफा दे दिया है! राज्य के 16 हजार से ज्यादा एनएचएम कर्मचारी अपने अपने सीएमएचओ ऑफिस में जाकर अपना सामूहिक इस्तीफा दे दिए हैं! राज्य सरकार ने अल्टीमेटम जारी किया था कि सभी कर्मचारी मंगलवार से यदि काम पर वापस नहीं लौटे तो उन्हें 1 महीने का नोटिस देकर बर्खास्त कर दिया जाएगा! उसको भी हम लोग ठुकरा दिए है एक सिरे से नकार दिए है! अब हम किसी भी नीति से डरने वाले नहीं,अगर सरकार को भर्ती प्रक्रिया निकलनी है तो निकालने दीजिए! मनरेगा मे रोजी मजदूरी कर लेंगे लेकिन जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होंगी तब तक हड़ताल समाप्त नहीं करेंगे!

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के समस्त अधिकारी,कर्मचारी समल्लित रहे। डॉ शशांक उपाध्याय,डॉ अखिलेश बंजारे,डॉ मीनाक्षी बंजारे,डॉ ज्योति पाण्डेय,डॉ ज्योति कश्यप,डॉ वाद्यकार,रितेश मिश्रा,वीणा टंडन,उषा देवांगन,विनोद देवांगन एवं समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे




