कोरबा/भारतीय जनता पार्टी,जिला कोरबा (छत्तीसगढ़) के नगर मंडल महामंत्री नवनीत राहुल शुक्ला ने 15 अगस्त के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों एवं नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे देश के गौरव,त्याग और बलिदान का प्रतीक है। यह दिन हमें उन वीर सपूतों की याद दिलाता है,जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें स्वतंत्र भारत का सपना साकार किया। हमें उनकी प्रेरणा से राष्ट्र की सेवा और समाज के उत्थान के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।
नवनीत राहुल शुक्ला ने आगे कहा कि आज हमें संकल्प लेना होगा कि हम एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में देश की एकता, अखंडता और विकास में अपना योगदान देंगे। उन्होंने सभी से अपील की कि वे तिरंगे का सम्मान करें,राष्ट्रीय ध्वज फहराकर और राष्ट्रगान गाकर आज़ादी के इस पर्व को हर्ष और उत्साह के साथ मनाएं।
उन्होंने अंत में एक बार फिर सभी प्रदेशवासियों और नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा—”आइए, हम सब मिलकर अपने देश को और भी सशक्त, सुरक्षित और समृद्ध बनाएं।”



