भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह एवं भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा के निर्देश पर जिला मुख्यालय में हुआ विरोध प्रदर्शन,कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी
मुंगेली/देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा कथित तौर पर की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में सोमवार को मुंगेली जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह एवं भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा के निर्देश पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन के दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिला भाजपा कार्यालय से पुतला लेकर नारेबाजी करते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए परशुराम चौक, पुराना बस स्टैंड मुंगेली पहुंचकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन किया।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति कथित अमर्यादित टिप्पणी को लेकर अपना विरोध जताया। भाजपा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में सक्रिय नेताओं को अपनी भाषा और शब्दों की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं,लेकिन व्यक्तिगत टिप्पणी और परिवार को निशाना बनाने वाली बयानबाजी से राजनीतिक वातावरण प्रभावित होता है।
जिला भाजपा कार्यालय से शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन परशुराम चौक,पुराना बस स्टैंड पहुंचने के बाद पुतला दहन के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन में जिला भाजपा एवं युवा मोर्चा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी,भाजयुमो जिला महामंत्री राजेंद्र साहू,प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य शैलेश पाठक,गिरीश शुक्ला,जिला भाजपा उपाध्यक्ष सुनील पाठक,शिवप्रताप सिंह,कोटूमल दादवानी,शैलेन्द्र तिवारी,नगर मंडल महामंत्री मन्नूलाल श्रीवास्तव,सुनील सोनी,विजय यादव,राजेश्वर सिंह टंडन,जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष,संदीप सिंह ठाकुर,दीपक सोनकर,पीयूष साहू,घनश्याम यादव,अरविंद सोनी,धर्मेंद्र चतुर्वेदी,धनराज ठाकुर,गजेंद्र साहू,संजू यादव,गुलशन राजपूत,रोशन सोनी,निमेश देवांगन,खेमराज मोहले,अजय चंद्राकर,विशाल कौशिक,श्रीओम ठाकुर,रितुराज ठाकुर,राजेंद्र खांडे,राजा पांडेय,वासु पांडेय,हरीश कुमार,राजू साहू,सुधांशु सिंह,मनीष भास्कर,दीपांशु दुबे,छाया सोनी,भारती पटेल,व्यास सिंह,दिलेश्वर साहू,वासु सोनी,कुबेर राजपूत,इंद्र राजपूत,भास्कर राजपूत,भुनेश्वर साहू,पिंटू यादव एवं ध्रुव घृतलहरे सहित युवा मोर्चा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस नेतृत्व के प्रति अपना विरोध दर्ज कराते हुए सार्वजनिक संवाद में शालीनता और राजनीतिक मर्यादा बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।



