3 सितंबर 2025 को देखा सपना हुआ साकार,सौम्य व्यवहार और बेहतर सेवा से ग्राहकों के दिल में बनाई खास जगह
मुंगेली/जिला मुख्यालय मुंगेली से महज 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम खेड़ा के एक साधारण परिवार से निकलकर अपने संघर्ष,मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर अपनी अलग पहचान बनाने वाले युवा अंकित श्रीवास आज नगर में सफलता की एक नई कहानी लिख रहे हैं। महज एक वर्ष के अल्प समय में उन्होंने अपनी मेहनत और आत्मीय व्यवहार के जरिए ‘मां शारदा मोबाइल’ को नगर के बहुचर्चित एवं विश्वसनीय मोबाइल प्रतिष्ठानों में एक अलग पहचान दिलाई है।
अंकित श्रीवास के लिए यह मुकाम केवल व्यापार की सफलता नहीं,बल्कि वर्षों से देखे जा रहे उस सपने के साकार होने की कहानी है,जिसमें उन्होंने अपना खुद का प्रतिष्ठान शुरू करने का सपना संजोया था। लंबे संघर्ष और अनेक चुनौतियों के बीच उन्होंने अपने लक्ष्य से कभी समझौता नहीं किया। परिस्थितियां चाहे जैसी रही हों,उनका ध्यान हमेशा अपनी मंजिल हासिल करने पर केंद्रित रहा।
3 सितंबर 2025…जब साकार हुआ वर्षों पुराना सपना
अंकित श्रीवास के जीवन में 3 सितंबर 2025 की तारीख बेहद खास है। यही वह दिन था जब वर्षों से देखा जा रहा खुद की दुकान का सपना हकीकत में बदला और नगर के सिंधी कालोनी के पास गौरवपथ रोड में ‘मां शारदा मोबाइल’ की शुरुआत हुई। बाबा महाकाल के भक्त अंकित श्रीवास के द्वारा छोटे स्तर से शुरू किया हुआ यह सफर धीरे-धीरे सफलता की ओर बढ़ता गया और देखते ही देखते एक वर्ष का यह सफर उपलब्धियों से भरा पड़ाव बन गया।
अंकित ने अपने व्यवहार,ग्राहकों के प्रति आत्मीयता और बेहतर सेवा को अपनी व्यापारिक सफलता का आधार बनाया। यही वजह रही कि दुकान पर आने वाले ग्राहकों के साथ उनका जुड़ाव केवल खरीदारी तक सीमित नहीं रहा,बल्कि विश्वास और अपनत्व का रिश्ता बनता गया।
सौम्य व्यवहार बना सफलता की सबसे बड़ी वजह
व्यापार के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा के बीच ग्राहकों का विश्वास हासिल करना आसान नहीं होता। लेकिन अंकित श्रीवास ने अपने सौम्य व्यवहार,सहज व्यक्तित्व और ग्राहकों को बेहतर सेवा देने की सोच के माध्यम से कम समय में ही लोगों के बीच अपनी जगह बना ली।
‘मां शारदा मोबाइल’ में मोबाइल एवं उससे संबंधित उत्पादों की खरीदारी करने पहुंचने वाले ग्राहकों के साथ आत्मीयता से व्यवहार करना और उनकी जरूरत के अनुसार बेहतर विकल्प उपलब्ध कराने का प्रयास अंकित की कार्यशैली का हिस्सा रहा है। इसी विश्वास ने उनके प्रतिष्ठान को एक वर्ष में ही नगर में अलग पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
माता-पिता,गुरुजन और परिवार को दिया सफलता का श्रेय
अपने व्यापारिक सफर के एक वर्ष पूरे होने पर अंकित श्रीवास ने अपनी सफलता का श्रेय सबसे पहले अपने माता-पिता,गुरुजनों एवं परिवार को दिया। उनका कहना है कि जीवन में आने वाली चुनौतियों से लड़ने की ताकत और आगे बढ़ने का हौसला उन्हें अपने परिवार एवं गुरुजनों से मिला।
हालांकि,इस पूरे सफर में वे अपने ग्राहकों को सबसे महत्वपूर्ण मानते हैं। अंकित ने कहा कि ग्राहकों के भरोसे,प्रेम और निरंतर सहयोग के बिना यह एक वर्ष का बेमिसाल सफर संभव नहीं था। उन्होंने ‘मां शारदा मोबाइल’ से जुड़े सभी ग्राहकों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
एक साल पूरा होने पर ग्राहकों के लिए खास ऑफर
‘मां शारदा मोबाइल’ के सफलतापूर्वक एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर त्योहारी सीजन को देखते हुए ग्राहकों के लिए कई आकर्षक योजनाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। दुकान में खरीदारी के लिए पहुंचने वाले ग्राहकों को आकर्षक ऑफर के साथ विशेष उपहार भी दिए जा रहे हैं।
अंकित श्रीवास का कहना है कि यह जश्न केवल उनके प्रतिष्ठान का नहीं,बल्कि उन सभी ग्राहकों का है जिन्होंने शुरुआत से लेकर अब तक ‘मां शारदा मोबाइल’ पर अपना विश्वास बनाए रखा। इसी विश्वास को और मजबूत करने के उद्देश्य से ग्राहकों के लिए विशेष योजनाएं लाई गई हैं।
फाइनेंस सुविधा ने खरीदारी को बनाया और आसान
‘मां शारदा मोबाइल’ में ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भरोसेमंद बैंकों के माध्यम से मोबाइल फाइनेंस की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। इसके चलते ग्राहक अपनी पसंद का मोबाइल आसान फाइनेंस विकल्प के साथ खरीद सकते हैं। त्योहारी सीजन में आकर्षक योजनाओं,विशेष ऑफर्स और उपहार के साथ फाइनेंस सुविधा उपलब्ध होने से ग्राहकों के लिए खरीदारी और भी सुविधाजनक हो गई है।
अंकित श्रीवास का कहना है कि उनका उद्देश्य केवल मोबाइल बेचना नहीं,बल्कि ग्राहकों को बेहतर उत्पाद,उचित विकल्प,भरोसेमंद फाइनेंस सुविधा और संतोषजनक सेवा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। यही सोच ‘मां शारदा मोबाइल’ को ग्राहकों के बीच लगातार मजबूत विश्वास दिला रही है।वही मोबाईल के साथ ही एसेसरीज और मोबाईल में आने वाली समस्याओं के सुधार कार्य भी पूरी विश्वशनीयता के साथ किया जाता है जिससे ग्राहकों का भरोसा भी दिन प्रति दिन मजबूत होते जा रहा है
‘एक साल बेमिसाल’ के बाद अब नई मंजिल की ओर कदम
एक साधारण परिवार से निकलकर अपने दम पर व्यापारिक क्षेत्र में पहचान बनाने वाले अंकित श्रीवास का सफर उन युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है जो सीमित संसाधनों के बावजूद अपने सपनों को पूरा करने का जज्बा रखते हैं।
अंकित का मानना है कि सफलता के लिए परिस्थितियों का अनुकूल होना जरूरी नहीं, बल्कि लक्ष्य के प्रति ईमानदारी, मेहनत और निरंतर प्रयास जरूरी है। यही सोच उन्हें लगातार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।
अपने एक वर्ष के सफल सफर के अवसर पर अंकित श्रीवास ने मुंगेली नगर एवं आसपास के क्षेत्र की आम जनता का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस तरह लोगों ने अब तक ‘मां शारदा मोबाइल’ पर अपना प्रेम, स्नेह और भरोसा बनाए रखा है,उसी तरह आगे भी अपना विश्वास बनाए रखें। उन्होंने ग्राहकों से अपील की कि वे त्योहारी सीजन में ‘मां शारदा मोबाइल’ पहुंचकर आकर्षक योजनाओं का लाभ उठाएं और खरीदारी के साथ विशेष उपहार प्राप्त करें।
वर्षों पुराने सपने से शुरू हुआ यह सफर आज एक वर्ष की सफलता का पड़ाव पार कर चुका है। अब अंकित श्रीवास और ‘मां शारदा मोबाइल’ की नजर आने वाले वर्षों में विश्वास,बेहतर सेवा और सफलता की नई ऊंचाइयों पर है।



