filter: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; captureOrientation: 0;?hdrForward: 4; highlight: 1; motionR: 0; algolist: 0;?multi-frame: 1;?brp_mask: 8;?brp_del_th: 0.0000,0.0000;?brp_del_sen: 0.0000,0.0000;?delta:1;?bokeh:1;?ispap:1;?papproctime: 2026:04:11 10:08:15;?module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 4194304;cct_value: 0;AI_Scene: (0, 0);aec_lux: 112.0726;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 40;
मुंगेली/नगर के बस स्टैंड में भीषण गर्मी के बीच यात्रियों और व्यापारियों को लंबे समय से पेयजल की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा था। बस स्टैंड में लगा वाटर एटीएम काफी दिनों से खराब पड़ा हुआ था,जिसके कारण लोगों को शुद्ध पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता था या फिर मजबूरी में पानी खरीदकर पीना पड़ रहा था।
वार्ड के निवासी राहुल यादव ने इस समस्या से वार्ड पार्षद सूरज यादव और नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला को इसकी जानकारी दी। समस्या की गंभीरता को समझते हुए नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को खराब पड़े वाटर एटीएम को तत्काल ठीक करने के निर्देश दिए।
निर्देश मिलते ही मरम्मत कार्य शुरू किया गया और कुछ ही समय में वाटर एटीएम को दुरुस्त कर दिया गया। इसके चालू होते ही बस स्टैंड पर आने वाले यात्रियों और आसपास के व्यापारियों को बड़ी राहत मिली। अब लोगों को शुद्ध पेयजल के लिए परेशान नहीं होना पड़ रहा है।
इस संबंध में राहुल यादव ने बताया कि बस स्टैंड में पानी की समस्या बेहद गंभीर हो गई थी,लेकिन जनप्रतिनिधियों की सक्रियता से इसका त्वरित समाधान संभव हो पाया जिसके लिए उन्होंने वार्ड पार्षद सूरज यादव और नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला का आभार व्यक्त किया।
वहीं नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने कहाकि भीषण गर्मी के समय लोगों के लिए शुद्ध पेयजल सबसे बड़ी जरूरत होती है। बस स्टैंड एक ऐसा स्थान है जहां प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है,ऐसे में यहां पानी की व्यवस्था दुरुस्त रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने यह भी बताया कि पहले वाटर एटीएम से पानी लेने पर शुल्क देना पड़ता था,लेकिन अब इसे पूरी तरह निशुल्क कर दिया गया है ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
नगर पालिका की इस पहल से न केवल यात्रियों बल्कि स्थानीय व्यापारियों को भी बड़ी राहत मिली है और लोगों ने इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।



