
मुंगेली/भारतीय मजदूर संघ के 70 वां स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया इसी तारतम्य में भारतीय मजदूर संघ जिला मुंगेली के द्वारा भी संगोष्ठी व् बाइक रैली का आयोजन किया गया। सोनकर सिटी मुंगेली स्थित जिला कार्यालय में उक्त कार्यक्रम धूम धाम व् हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भगवान विश्वकर्मा, भारत माता व संघ के संस्थापक श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी की छाया चित्र का पूजन अर्चन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई, उक्त कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राजेश पूरी गोस्वामी की द्वारा संघ के रीति नीति की संपूर्ण जानकारी दी गई, जिला मंत्री रवि कांत ठाकुर के द्वारा 23 जुलाई 1955 संघ के स्थापना से आज तक की उपलब्धि व् संघ किस प्रकार 70 वर्षो से अपने राष्ट्र हित उद्देश्यों के साथ आगे बढ़ा , तथा मजदूर वंचित जानों को किस प्रकार सहयोग का कार्य से अवगत कराया गया। साथ ही बाइक रैली निकल कर जागरूकता प्रदान की गई। उक्त कार्यक्रम ने भारतीय मजदूर संघ जिला मुंगेली के अध्यक्ष राजेश पूरी गोस्वामी, जिला मंत्री रविकांत ठाकुर, के साथ बिजली से दिनेश कुमार सिंगसार, अजय शर्मा, निर्माणी से राजेंद्र मांडले, विकास ठाकुर, चिंता ठाकुर, विशाल भास्कर अमन निषाद, दीपक गेंदले, अनिल भास्कर मार्फेड से शिवम पाण्डेय, रसोइया संघ से गोवर्धन यादव,संध्या ध्रुव, राजेश्वरी, रामेश्वरी साहू, देवती साहू, ललिता ध्रुव, बृहस्पति साहू आदि कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। भारतीय मजदूर संघ मुंगेली के द्वारा सभी को इस अवसर पर बधाई दी गई।