मुंगेली/चैत्र नवरात्रि एवं हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने समस्त नगरवासियों एवं जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। इस शुभ अवसर पर उन्होंने अपने संदेश में नवरात्रि पर्व की धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता को रेखांकित करते हुए सभी के जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की।

रोहित शुक्ला ने कहा कि नवरात्रि का पर्व माता दुर्गा की पूजा,सेवा और अटूट आस्था का प्रतीक है। यह नौ दिनों का विशेष समय होता है,जब श्रद्धालु मातारानी के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं। उन्होंने बताया कि यह पर्व हमें शक्ति,भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है, जिससे जीवन में नई दिशा मिलती है।
उन्होंने आगे कहा कि मातारानी का आशीर्वाद पूरे नगर एवं जिले के सभी नागरिकों पर सदैव बना रहे और सभी के जीवन में सुख,शांति एवं समृद्धि का वास हो। और सभी की मनोकामना पूर्ण हो
हिंदू नववर्ष के शुभारंभ पर उन्होंने विशेष रूप से कामना की कि यह नया वर्ष सभी के जीवन में एक नई शुरुआत,नई उम्मीद और नया सवेरा लेकर आए। उन्होंने नागरिकों से आपसी भाईचारा, सद्भाव और सहयोग की भावना को मजबूत करने का भी आह्वान किया।
अंत में उन्होंने सभी से अपील की कि इस पावन पर्व को श्रद्धा,भक्ति और उत्साह के साथ मनाएं तथा समाज में सकारात्मकता और एकता का संदेश फैलाएं।




