मुंगेली/प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश भर के ब्लॉक एवं शहर अध्यक्षों की सूची जारी किए जाने के क्रम में मुंगेली शहर अध्यक्ष के रूप में दीपक गुप्ता की नियुक्ति की गई है। उनकी नियुक्ति की खबर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
नियुक्ति के पश्चात रायपुर से मुंगेली नगर आगमन पर दीपक गुप्ता का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। नया बस स्टैंड,पड़ाव चौक,पुराना बस स्टैंड,पुलपारा और बड़ा बाजार सहित प्रमुख स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने ढोल-ताशा,फूलमाला,आतिशबाजी और मिठाई वितरण कर उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। पूरे नगर में उत्सव जैसा माहौल नजर आया।
दीपक गुप्ता के शहर अध्यक्ष बनने पर नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहाकि हम आशा करते है कि दीपक गुप्ता कांग्रेस की रीति-नीति और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे तथा संगठन को मजबूत और एकजुट बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में मुंगेली शहर कांग्रेस नई ऊंचाइयों को छुएगी। वही जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने दूरभाष के माध्यम से नवनियुक्त शहर अध्यक्ष दीपक गुप्ता को दी बधाई

इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष दिलीप बंजारा,जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मीकांत भास्कर,जग्गू सिंह ठाकुर,पार्षद प्रतिनिधि मकबूल खान,आनंद सोनी,सूरज मंगलानी,राजा माणिक,देवेंद्र वैष्णव,असद खोखर,आरिफ खोखर,टीपू खान,इंद्रजीत कुर्रे,नीरज यादव,निजाम खान,पप्पू शर्मा,दीपक देवांगन,राहुल रूपवानी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
नवनियुक्त शहर अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने सभी वरिष्ठ नेताओं,कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे तथा संगठन को मजबूत कर कांग्रेस की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।



