मुंगेली/लोरमी विधानसभा क्षेत्र के डिंडौरी एवं गोडखाम्ही में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर आयोजित विशेष कार्यशाला सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। कार्यशाला में भाजपा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश कार्य समिति सदस्य कोमल गिरी गोस्वामी ने बताया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान को संगठन पूरी गंभीरता के साथ संचालित कर रहा है। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक मंडल अध्यक्ष शक्ति केंद्र योजना के अनुरूप मतदान केंद्रों का विभाजन सुनिश्चित करें तथा जिला पंचायत सदस्य,जनपद सदस्य और बूथ अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट कार्य-विभाजन किया जाए।
भाजपा नेता गुरमीत सलूजा ने कहा कि निर्वाचन आयोग के इस महत्वपूर्ण अभियान में पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाए। उन्होंने इसे लोकतंत्र के “महापर्व” के रूप में वर्णित करते हुए कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता और अद्यतनता में संगठन का सहयोग अत्यंत आवश्यक है।
बीएलए-1 रवि शर्मा एवं धनीराम यादव ने बताया कि लोरमी विधानसभा में भाजपा द्वारा प्रत्येक मतदान केंद्र में BLA-2 टीमों का गठन कर सूची निर्वाचन आयोग को सौंप दी गई है। पार्टी निर्देशों के अनुरूप विधानसभा के सभी मंडलों में मंडल प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं। इसके साथ ही पाँचों जिला पंचायत क्षेत्रों में जिला पंचायत सदस्यों सहित प्रमुख पदाधिकारियों को भी दायित्व सौंपे गए हैं।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक शक्ति केंद्र संयोजक और सह-संयोजक को भी विशेष जिम्मेदारियाँ दी गई हैं ताकि मतदाता पुनरीक्षण अभियान बूथ स्तर तक सशक्त रूप से चलाया जा सके। भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता के लिए अपनी तैयारी जताई।
कार्यक्रम में देवचरण भास्कर सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित करते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया, उसकी महत्ता और बूथ स्तर पर किए जाने वाले कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे –
विक्रम सिंह,विनय साहू (जिला उपाध्यक्ष),दिनेश साहू,रामेश्वर बंजारे,मंडल अध्यक्ष राजेंद्र साहू,लेखराज सिंह,दिनेश कश्यप,जीवन साहू,जवाहर दिवाकर,मदन चंद्राकर,जनपद उपाध्यक्ष राजेंद्र साहू, सभापति बेदराम पटेल,महामंत्री माधव तिवारी,जन्मेजय जायसवाल, उमेश लोनिया,बोधीराम साहू,ब्रम्हा लोनिया,रघुवीर साहू,मुकेश साहू, उत्तम लोनिया,रामजी साहू,रामकुमार साहू,राजाराम साहू,डोली राम,धनीराम,मोहन बैगा,पप्पू ध्रुवे,दिनु पटेल,कमल साहू,मंतराम साहू, सुनील जायसवाल,बुधवा भास्कर,राकेश साहू,अजय गिरी,बिहारी साकत,उमाशंकर,शिवराम साहू,गणेश साहू,श्यामलाल,मोती बैगा, धन्नू पटेल,देव कुमार यादव तथा बूथ स्तर के अनेक कार्यकर्ता।
कार्यशाला में सभी कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की संपूर्ण प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, समयसीमा और बूथ स्तर की जिम्मेदारियों के बारे




