मुंगेली/जिले के लोरमी विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों की भाजपा कार्यशाला का आयोजन स्थानीय भाजपा कार्यालय लोरमी में उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य भारत को आत्मनिर्भर एवं विकसित राष्ट्र बनाने के लिए स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग को बढ़ावा देना रहा।
कार्यशाला में वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “आत्मनिर्भर भारत” के विजन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत आज वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान ‘मेक इन इंडिया’ के माध्यम से मजबूत कर रहा है।

कोमल गिरी गोस्वामी ने कहा कि हमें अपने दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग प्राथमिकता से करना चाहिए,जिससे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो सके। उन्होंने कहा कि “मोदी जी ने कोविड काल में भी देश को आत्मनिर्भर बनाने के अनेक प्रयास किए, आज भी देश के विकास के लिए वही दृष्टिकोण अपनाया जा रहा है।”
गुरमीत सलूजा,जिला महामंत्री ने अपने वक्तव्य में कहा कि “प्रत्येक भारतीय को स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करके आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देना चाहिए।”
वहीं धनीराम यादव,पूर्व जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि “आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना मोदी जी का वह सपना है जो जनजागरूकता के माध्यम से स्वदेशी अपनाने के लिए प्रेरित करता है। आज भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और आने वाले समय में हम विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेंगे।”
उन्होंने आगे कहा कि “सरकार के साथ-साथ समाज के हर वर्ग को स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देना चाहिए ताकि किसान,व्यापारी और छोटे व्यवसायी सशक्त बन सकें।”
रवि शर्मा,जिला संयोजक आत्मनिर्भर भारत अभियान ने कहा कि “हम सबको मिलकर भारत को आत्मनिर्भर बनाने के इस संकल्प में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।”
कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष सुशील यादव ने किया तथा आभार प्रदर्शन माधव तिवारी ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुजीत वर्मा, रामकुमार गुप्ता, श्रीमती अंजना देवी दास महाजन जयसवाल मंडल अध्यक्ष राजेंद्र साहू, दिनेश कश्यप, लेखराज सिंह ठाकुर, विक्रम सिंह अनीता साहू, अशोक जायसवाल,राजेंद्र साहू महेंद्र खत्री राजेंद्र सलूजा, महामंत्री संदीप सोनी, सावित्रि राजपूत जवाहर दिवाकर, हीरा साहू, जीवन साहू, मदन चंद्राकर, शिवशंकर यादव अर्जुन राजपूत, दुर्गेश तिवारी रामावतार राजपूत रामायण राजपूतअशोक शर्मा, गणेश साहू मुकुल तिवारी खदानंद कश्यप विकास केशरवानी नारद जयसवाल गुड्डी खत्री रेखा ठाकुर अनीता साहू गणेश जयसवाल मनोहर अहिरवार चंद्रमणि साहू घनश्याम खत्री लक्ष्मण यादव राकेश गुप्ता सुरेश श्रीवास पवन गुप्ता लक्ष्मी गुप्ता रघुवीर साहू देवेंद्र विश्वकर्मा वीरेंद्र गुप्ता विवेक सिंद्राम कमलेश श्रीवास ललित सिंह उमेश लुनिया हरिकिशन खत्री रामनिवास विजय राजपूत पुरुषोत्तम सिंह दिलीप साहू नारायण जायसवाल पूर्णिमा अहिरवार रंजिता भास्कर राजेश महारा सहित भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे
कार्यशाला के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने “स्वदेशी अपनाओ, आत्मनिर्भर बनाओ” का नारा लगाते हुए भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया।



