मुंगेली/नगर में शनिवार की रात भक्तिमय माहौल के बीच मां दुर्गा प्रतिमाओं की विसर्जन झांकी का भव्य आयोजन किया गया। शहरवासियों ने देर रात तक सड़कों पर उमड़कर इस अद्भुत दृश्य का आनंद लिया। चारों ओर माता रानी के जयकारे गूंजते रहे और वातावरण श्रद्धा व उत्साह से भर गया।
झांकी विसर्जन मार्ग को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। नगर के मुख्य मार्गों पर करीब एक दर्जन संस्थाओं ने भव्य स्वागत मंच बनाए थे, जहां मां दुर्गा की झांकियों का पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। साथ ही समितियों को शील्ड और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस वर्ष कुल अठारह समितियों ने एक से बढ़कर एक झांकियां तैयार कीं, जिनमें देवी के विभिन्न स्वरूपों का सुंदर प्रदर्शन किया गया। नगरवासी इन झांकियों को देखने के लिए सड़कों के दोनों ओर बड़ी संख्या में खड़े नजर आए।
पड़ाव चौक में स्टार्स ऑफ टूमारो, बालानी चौक में केशरवानी समाज, नगर पालिका कार्यालय के पास सतनाम सेना,परमेश्वरी चौक में नवनीत मंडल समिति,केशरवानी समाज और विश्व हिंदू परिषद,पुराना बस स्टैंड में मेरी आवाज क्लब,आगर स्पोर्ट्स क्लब,नपाध्यक्ष रोहित शुक्ला की माता की स्मृति में मंच,सर्वेश्वरी दुर्गा उत्सव समिति,सोनार समाज,श्री राजपूत करणी सेना,बजरंग दल तथा दाउपारा में वाधवा परिवार द्वारा मंच स्थापित किए गए थे। इन सभी स्थानों पर झांकियों का आत्मीय स्वागत हुआ।

नवयुवकों की टीम ने किया भव्य स्वागत

शनिवार को आयोजित दुर्गा झांकी एवं विसर्जन के कार्यक्रम में पुराना बस स्टैंड में नगर के नवयुवकों की टीम के द्वारा भव्य मंच तैयार करके शानदार लाइटिंग एवं एलईडी लगाकर दुर्गा झाकियों का स्वागत किया इनके द्वारा किए गए लाइटिंग व्यवस्था और शानदार मंच शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा इस दौरान नवयुवकों की टीम में अजय यादव ( अज्जु),सजल यादव, विभाष पाण्डेय,विनय यादव,आशीष यादव,अभिषेक बंजारा,यशवंत सोनकर,ललित ताम्रकार,आशीष श्रीवास,आशीष जयसवाल,कुशल यादव,ऋषब महोबिया,जोरा सोनकर,राहुल ठाकुर,रविराज सिंह ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे

इस पूरे आयोजन के दौरान पुलिस विभाग ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। चाक-चौबंद व्यवस्था के कारण झांकी विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण और निर्विघ्न रूप से संपन्न हुआ।
मां दुर्गा के जयकारों,ढोल-नगाड़ों और उत्साही भीड़ के बीच पूरा नगर भक्ति और उमंग से सराबोर दिखाई दिया।



