मुंगेली/नगर का ऐतिहासिक और परंपरागत बड़ा बाजार दशहरा उत्सव इस वर्ष भी पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है। वर्ष 2010 से लगातार पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं प्रेस क्लब अध्यक्ष अनिल सोनी के नेतृत्व में यह भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर विशाल रावण दहन का आयोजन किया जाएगा,जिसमें नगरवासियों के साथ-साथ आसपास के गांवों से भी हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे।
बड़ा बाजार दशहरा उत्सव समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि समिति द्वारा लगातार 54 वर्षों से माता दुर्गा की प्रतिमा स्थापना की जा रही है। नवरात्रि के पावन पर्व से लेकर दशहरे तक भक्तिमय माहौल बना रहता है और विजयादशमी के दिन रावण दहन के माध्यम से असत्य पर सत्य की जीत का संदेश दिया जाता है।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन केवल एक पर्व तक सीमित नहीं है बल्कि नगर की सामाजिक,धार्मिक और सांस्कृतिक एकजुटता का प्रतीक है। इसी कारण हर वर्ष यहां पर भारी भीड़ उमड़ती है।
आयोजन समिति ने समस्त नगरवासियों और आसपास के ग्रामीण अंचल के लोगों से अपील की है कि वे परिवार सहित इस भव्य आयोजन में शामिल होकर परंपरा और आस्था के इस पर्व को सफल बनाएं।ये जानकारी समिति के जग्गू सिंह ठाकुर ने दी है



