मुंगेली। शिवी कंसल्टेंसी एवं लोन सलाहकार के संचालक विनायक तिवारी ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपराओं से जुड़े प्रमुख पर्व पोरा तिहार के अवसर पर प्रदेश एवं नगरवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
विनायक तिवारी ने कहा कि ऐसे त्योहार समाज में आपसी भाईचारे और एकजुटता को मजबूत करते हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इस त्योहार को उत्साह और उल्लास के साथ मनाएँ तथा अपनी परंपराओं और संस्कृति को नई पीढ़ियों तक पहुँचाने में योगदान दें।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की लोकआस्था, संस्कृति और ग्रामीण जीवन का प्रतीक है। यह पर्व पशुधन के प्रति आभार व्यक्त करने और प्रकृति के साथ हमारे गहरे संबंध को दर्शाता है। इस दिन ग्रामीण अंचलों में बैलों की पूजा, माटी के खिलौनों की खरीदी तथा विभिन्न पारंपरिक खेलों का आयोजन किया जाता है, जो हमारी लोकपरंपराओं को नई ऊर्जा प्रदान करता है।
अंत में उन्होंने प्रदेश की जनता की खुशहाली,समृद्धि और मंगलकामनाओं की प्रार्थना करते हुए कहा कि –
“पोरा तिहार हमारी सांस्कृतिक धरोहर और छत्तीसगढ़ की पहचान है, इसे मिल-जुलकर मनाना ही हमारी असली परंपरा है।”



