मुंगेली/नगर में भगवान बिरसा मुंडा की भव्य प्रतिमा के नगर आगमन पर श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने प्रतिमा का विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों द्वारा भजन-कीर्तन किया गया जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
नगर की समाजसेवी संस्था प्रयास – अ स्मॉल स्टेप फाउंडेशन के विशेष प्रयासों से भगवान बिरसा मुंडा की यह प्रतिमा राजस्थान के जयपुर से लाई गई है। यह प्रतिमा जिले के प्रसिद्ध अचानकमार अभ्यारण्य क्षेत्र के ग्राम बिसौनी में स्थापित की जाएगी,जिससे क्षेत्रवासियों में गौरव और प्रेरणा का भाव उत्पन्न हुआ है।
नगर आगमन के दौरान प्रतिमा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में नागरिक उमड़े। कार्यक्रम में सत्तू सिंह ठाकुर,आयुष शुक्ला,जित्तू श्रीवास्तव,विजेंद्र नामदेव,देवेंद्र वैष्णव,अजय ताम्रकार,सतपाल मक्कड़,नरेश केशवानी,जैकी राजेश,डोमन दीक्षित,नितेश सिंह परिहार,राजा ठाकुर,सुरेश देवांगन,रमेश कुलमित्र,कुंवर सिंह ध्रुव,कमला देवांगन,मेघइया यादव,द्रोपति देवांगन सहित नगर पालिका के कर्मचारी और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष,आदिवासी समाज के उत्थान में उनके योगदान और देश की आज़ादी में उनके बलिदान को स्मरण किया। नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा की स्थापना से आने वाली पीढ़ियों को उनके आदर्शों से प्रेरणा मिलेगी।
पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा,सम्मान और सामाजिक एकता का भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। नगरवासियों ने इस ऐतिहासिक पहल के लिए प्रयास – अ स्मॉल स्टेप फाउंडेशन की सराहना की और प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम के सफल आयोजन की शुभकामनाएँ



