मुंगेली/नगर में 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस का पावन पर्व पूरे हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रातः 08:30 बजे नगर पालिका परिषद मुंगेली के कार्यालय भवन में भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
ध्वजारोहण समारोह नगर पालिका परिषद मुंगेली के अध्यक्ष रोहित शुक्ला के करकमलों से सम्पन्न होगा। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा सहित नगर पालिका परिषद के सभी पार्षदगणों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
इस अवसर पर श्रीमती संगीता अन्नू साहू,असलम खान,अरविंद वैष्णव,मोहन मल्लाह,जितेन्द्र कुमार दावड़ा,श्रीमती प्रतिमा रवि कोशले,सूरज यादव,विनय चोपड़ा,श्रीमती अर्चना सत्तू देवांगन,श्रीमती आयशा मकबूल खान,संजय चंदेल,श्रीमती विजयलक्ष्मी अवधेश शुक्ला,श्रीमती छोटी सत्येन्द्र सिंह परिहार,रामकिशोर देवांगन,अजय साहू,विजय बंजारे,निमेष देवांगन,रोशन सोनी,कुलदीप पाटले,दिलीप सोनी एवं श्रीमती गौरी श्रवण सोनकर शामिल हैं।
गणतंत्र दिवस के इस आयोजन में राष्ट्रध्वज फहराने के साथ देश की एकता,अखंडता और संविधान के प्रति सम्मान व्यक्त किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति का वातावरण रहेगा और नगर के विकास व लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का संदेश दिया जाएगा।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी होरी सिंह ठाकुर द्वारा नगर के समस्त जनप्रतिनिधियों,अधिकारियों,कर्मचारियों एवं नागरिकों से इस गरिमामयी आयोजन में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की गई है।



