मुंगेली/ पूरे देश के साथ-साथ मुंगेली नगर में भी 77वां गणतंत्र दिवस अत्यंत हर्षोल्लास, गर्व और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद कार्यालय में भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जहां नगर के प्रथम नागरिक एवं नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विधिवत ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।
ध्वजारोहण के पश्चात अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने उपस्थित नगरवासियों,जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस देश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण दिन है। आज ही के दिन भारत में संविधान की स्थापना हुई,जिसके माध्यम से देश के प्रत्येक नागरिक को समानता,स्वतंत्रता और सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान हमें एकजुटता,भाईचारे और न्याय का मार्ग दिखाता है।
उन्होंने आगे कहा कि आज भारत एक विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में तेजी से आगे बढ़ रहा है और विश्व के सर्वोच्च शिखर की ओर अग्रसर है। विकासशील देशों में भारत का नाम निरंतर गौरव के साथ आगे बढ़ रहा है,जो प्रत्येक देशवासी के लिए गर्व की बात है। इस प्रगति में देश के नागरिकों का योगदान अतुलनीय है।

इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा,जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष घनश्याम वर्मा,आत्मा सिंह क्षत्रिय,संजीत बनर्जी,थानेश्वर साहू,हेमेंद्र गोस्वामी,दीपक गुप्ता,संजय यादव,स्वतंत्र मिश्रा,लक्ष्मीकांत भास्कर,मकबूल खान,दिलीप बंजारा,अशोक चंद्राकर,श्रीमती संगीता अन्नू साहू,असलम खान,अरविंद वैष्णव,मोहन मल्लाह,जितेन्द्र कुमार दावड़ा,श्रीमती प्रतिमा रवि कोशले,सूरज यादव,विनय चोपड़ा,श्रीमती अर्चना सत्तू देवांगन,श्रीमती आयशा मकबूल खान,संजय चंदेल,श्रीमती विजयलक्ष्मी अवधेश शुक्ला,श्रीमती छोटी सत्येन्द्र सिंह परिहार,रामकिशोर देवांगन,अजय साहू,विजय बंजारे,निमेष देवांगन,रोशन सोनी,कुलदीप पाटले,दिलीप सोनी,श्रीमती गौरी श्रवण सोनकर,केशव यादव,जीतू श्रीवास्तव,आरिफ खोखर,देवेंद्र वैष्णव,निजाम खान,आसिफ खोखर,नीरज यादव,जलेश यादव,मंजू शर्मा,निधि पौराणिक,उर्मिला यादव,प्रिंस दुबे,सागर सोलंकी,सूर्यपाल लक्की गर्ग,रवि कोसले,राजू देवांगन,राजेश छेदइया,बसंत पहारे,अमोली यादव सहित नगर पालिका के अधिकारी,कर्मचारी एवं नागरिकगण मौजूद रहे कार्यक्रम के अंत में मुख्य नगर पालिका अधिकारी होरी सिंह ठाकुर ने नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला सहित मंचासीन अतिथियों,अधिकारियों,कर्मचारियों और उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी को धन्यवाद दिया




