मुंगेली/राजस्थान के भरतपुर में सड़क दुर्घटना का शिकार होकर दिवंगत हुए जरहागांव के थाना प्रभारी नंदलाल पैकरा के आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके निधन के पश्चात नगर के पुराना बस स्टैंड स्थित स्वर्ण जयंती स्तंभ पर नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला एवं नगर के गणमान्य नागरिकों द्वारा भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थितजनों ने स्व. नंदलाल पैकरा के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने नंदलाल पैकरा को याद करते हुए कहा कि पैकरा जी एक अत्यंत कर्तव्यनिष्ठ,ईमानदार और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। वे अपने कार्यकाल के दौरान सभी से समान व्यवहार करते थे और सादगीपूर्ण जीवन जीते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहे। उनके निधन से न केवल पुलिस विभाग बल्कि पूरे समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।

कार्यक्रम में शहर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक गुप्ता, श्री राजपूत करणी सेना नगर प्रभारी रविराज सिंह,निजाम खान,आनंद सोनी,नीरज यादव,विजेंद्र नामदेव,राजेश सोनी,सूर्यपाल लक्की गर्ग,असद खान,राजा माणिक,सुरज मंगलानी,राम तलरेजा,शिवम जायसवाल,हारून तंवर सहित बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक एवं पुलिस प्रशासन के कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने स्व. पैकरा के व्यक्तित्व और कार्यों को याद करते हुए उन्हें एक आदर्श पुलिस अधिकारी बताया।
श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित नागरिकों ने कहा कि नंदलाल पैकरा ने अपने व्यवहार और कार्यशैली से लोगों के दिलों में विशेष स्थान बनाया था,जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम का समापन शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना के साथ किया गया।



