मुंगेली/जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली की नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही संगठन में उत्साह और नई ऊर्जा का माहौल देखने को मिल रहा है। जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के अनुमोदन के पश्चात पदाधिकारियों की सूची जारी की। इस नई टीम के गठन में संगठनात्मक संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने पर विशेष ध्यान दिया गया है।
इसी क्रम में मुंगेली नगर पालिका क्षेत्र के विनोबा भावे वार्ड क्रमांक 21 से प्रचंड मतों से चुनाव जीत कर इतिहास रचने वाले पूर्व पार्षद श्रीनिवास सिंह को जिला कांग्रेस कमेटी में महामंत्री पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
श्रीनिवास सिंह की सक्रियता,युवाओं के बीच लोकप्रियता साथ ही जनसंपर्क और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही समर्थकों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

वही नई कार्यकारिणी की घोषणा होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। जगह-जगह बधाइयों का सिलसिला जारी है और कार्यकर्ता इसे संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मान रहे हैं।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि नई कार्यकारिणी के गठन से कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी और आगामी चुनावों में इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। नई टीम के साथ कांग्रेस अब और अधिक सक्रियता के साथ जनता के मुद्दों को उठाने की दिशा में आगे बढ़ेगी।




