मुंगेली/निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम की प्रगति का जायजा लेने नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला स्वयं नगर के सभी वार्डों में पहुंचे। उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) और संबंधित कर्मचारियों से विस्तृत जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों ने अध्यक्ष को बताया कि अब तक मुंगेली में लगभग 90 से 92 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है। इसमें नए मतदाताओं के नाम जोड़ना,पलायन करने वालों की जानकारी,विवाह के बाद स्थानांतरित हुए लोगों के नामों का निष्कासन और मृत्यु दर्ज मामलों का अद्यतन शामिल है।
अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने इस सफल प्रगति का श्रेय प्रशासनिक टीम,BLO,वार्ड पार्षदों और वार्डवासियों के सामूहिक सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों की सक्रिय सहभागिता से यह महत्वपूर्ण प्रक्रिया सुचारू रूप से आगे बढ़ रही है।
नागरिकों से की महत्वपूर्ण अपील
अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने नगरवासियों से आग्रह किया कि निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित SIR कार्यक्रम को गंभीरता से लेते हुए अपने-अपने वार्ड में लगाए जा रहे शिविरों में अवश्य पहुंचे। उन्होंने कहा कि
“नाम जुड़वाना,संशोधन कराना या त्रुटियों को सुधारना भविष्य में आने वाली किसी भी परेशानी से बचने के लिए बेहद आवश्यक है। सभी नागरिक अपनी जिम्मेदारी निभाएं और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मज़बूत बनाएं।”
अधिकारियों की उपस्थिति रही महत्वपूर्ण
निरीक्षण के दौरान SDM अजय शतरंज,नगर पालिका परिषद के सीएमओ होरी सिंह ठाकुर एवं संबंधित वार्डों के पार्षद और बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने वार्डवार स्थिति की जानकारी देते हुए आश्वस्त किया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा कर लिया जाएगा।




