मुंगेली/नगर में आयोजित सामूहिक रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम ने एक बार फिर गंगा-जमुनी तहज़ीब और आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की। इस विशेष अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला भी शामिल हुए और मुस्लिम समाज के लोगों के साथ बैठकर इफ्तार किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग उपस्थित रहे। इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि मकबूल खान,आरिफ खोखर,उस्मान अली,आलमबेग,आसिफ,निज़ाम,असद खोखर,नदीम,रज्जाक,जब्बार,नसरु,मकसूद और सम्मी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने एक साथ बैठकर सादगीपूर्ण माहौल में इफ्तार किया,जिसमें पारंपरिक व्यंजनों और फलों का विशेष प्रबंध किया गया था।
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने कहाकि ऐसे आयोजन समाज में प्रेम,भाईचारा और एकता को मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी को रमज़ान की मुबारकबाद देते हुए कहा कि यह पवित्र महीना हमें संयम,सेवा और इंसानियत का संदेश देता है।
कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह से सौहार्दपूर्ण और आत्मीयता से भरा हुआ था।
इस तरह के सामूहिक आयोजन न केवल धार्मिक परंपराओं को जीवित रखते हैं,बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाकर आपसी समझ और सहयोग को भी बढ़ावा देते हैं। मुंगेली में हुआ यह आयोजन इसी सकारात्मक सोच और एकता का प्रतीक बनकर सामने आया।





