मुंगेली/प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर पूरे प्रदेश में गौवंश तस्करी और सड़क हादसों में हो रही गायों की मौत को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली ने एक प्रेस वार्ता आयोजित की। पत्रकार वार्ता में जिला कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम वर्मा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद कांग्रेस सरकार की महत्वाकांक्षी गौठान और गोबर खरीदी योजना को बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के बंद कर दिया गया। इसका सीधा असर प्रदेश के गौवंश पर पड़ा है। पिछले पौने दो वर्षों में चारा-पानी की कमी और खुले में घूमने के कारण सड़कों पर दुर्घटनाओं से बड़ी संख्या में गायों की मौत हुई है।
कांग्रेस ने दिए आंकड़े :
सड़क हादसों में 850 से अधिक गायों की मौत।
चारे-पानी के अभाव में 1200 से ज्यादा गायों की मौत।
जहरीला पदार्थ खाने से 200 से अधिक गायें मरीं।
कुल मिलाकर लगभग 2 से 2.5 हजार गायों की मौत पिछले दो वर्षों में हुई।
वहीं कांग्रेस नेताओं ने यह भी दावा किया कि गांव और शहरों में पिछले दो साल में गायों की संख्या 40% तक घट गई है। इसका मतलब है कि करीब 5 लाख से ज्यादा गायें प्रदेश से गायब हो गईं। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि यह गायें यूपी और महाराष्ट्र के स्लॉटर हाउस तक तस्करी कर भेजी गईं।
कांग्रेस ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि –
2014 के बाद मोदी सरकार की नीतियों से भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बीफ निर्यातक बना।
बीफ निर्यात से देश को हर साल 4.3 अरब डॉलर की कमाई हो रही है।
भाजपा शासित राज्यों उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में सबसे अधिक स्लॉटर हाउस संचालित हैं।
इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए भाजपा को बीफ निर्यातक कंपनियों से चंदा मिला।
जिलाध्यक्ष वर्मा ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी तो गौठान बनाए गए और गोबर खरीदी योजना शुरू की गई। इससे गायों की सुरक्षा के साथ ही किसानों की आय में भी बढ़ोतरी हुई। लेकिन भाजपा सरकार ने इन्हें बंद कर गौवंश को तस्करी और कत्लखानों की ओर धकेल दिया।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पहले गौ-अभयारण्य और फिर गो-धाम बनाने की घोषणा की,लेकिन आज तक न तो अभयारण्य बना और न ही गो-धाम। चारे के लिए मात्र 10 रुपये प्रतिपशु प्रतिदिन की घोषणा की गई, जिससे गायों का पालन-पोषण असंभव है।
कांग्रेस की मांगें :
- प्रदेश से लापता हुई लगभग 5 लाख गायों का सरकार स्पष्टीकरण दे।
- प्रदेश के 10800 गौठानों को फिर से शुरू किया जाए।
- गौठानों में चारे-पानी की सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष वर्मा के साथ थानेश्वर साहू,संजीत बनर्जी,श्याम जायसवाल,स्वतंत्र मिश्रा,दिलीप बंजारा,संजय यादव,लोकराम साहू, उर्मिला यादव,दीपक गुप्ता,अरविंद वैष्णव,जित्तू श्रीवास्तव,दिलीप कौशिक,इंद्रजीत कुर्रे,जलेश यादव, टीपू खान,राजेंद्र यादव,बलराम यादव,नीरज यादव,मीथलेश चंद्राकर,विष्णु खांडे,भूपेंद्र साहू, अनिता विश्वकर्मा,आशुतोष पांडेय, शौकत अली,रसीद खान,शिवधृत लहरे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



