मुंगेली/चैत्र नवरात्रि एवं हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा ने नगरवासियों और जिले के समस्त नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। इस शुभ अवसर पर उन्होंने अपने संदेश में नवरात्रि के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को विस्तार से बताया।

जयप्रकाश मिश्रा ने कहाकि नवरात्रि का पर्व माता रानी की पूजा,सेवा और अटूट आस्था का प्रतीक है। इन नौ दिनों में भक्तगण मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं और अपने जीवन में सुख,शांति और समृद्धि की कामना करते हैं। यह पर्व हमें शक्ति,भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है।
उन्होंने ने आगे कहाकि मातारानी का आशीर्वाद पूरे नगर और जिले के सभी लोगों पर सदैव बना रहे,यही उनकी कामना है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि इस पावन अवसर पर आपसी प्रेम,भाईचारे और सद्भावना को बढ़ावा दें।
इसके साथ ही उन्होंने हिंदू नववर्ष की शुरुआत को लेकर भी अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि यह नया वर्ष सभी के जीवन में नई उम्मीदें, नया उत्साह और एक नया सवेरा लेकर आए। उन्होंने प्रार्थना की कि आने वाला समय सभी के लिए खुशहाली,उन्नति और सफलता का मार्ग प्रशस्त करे।
अंत में उन्होंने सभी नागरिकों से सुरक्षित,श्रद्धापूर्ण और उत्साहपूर्वक इस पर्व को मनाने की अपील की।




