मुंगेली/नगर पालिका परिषद मुंगेली के जवाहर वार्ड की पार्षद आयशा मकबूल खान ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर प्रदेश एवं नगरवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे देश के इतिहास का एक अत्यंत महत्वपूर्ण और गौरवशाली दिन है।
पार्षद आयशा मकबूल खान ने कहाकि 26 जनवरी 1950 को भारत में संविधान लागू हुआ था,जिसने देश को एक मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था प्रदान की। संविधान के माध्यम से देश की आम जनता को उनके अधिकारों की जानकारी मिली,वहीं महिलाओं को भी समान अधिकार प्राप्त हुए। यही कारण है कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और देश के विकास में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।
उन्होंने आगे कहा कि भारतीय संविधान ने महिलाओं को शिक्षा,समानता,स्वतंत्रता और आत्मसम्मान का अधिकार देकर उन्हें सशक्त बनाया है। आज महिलाएं राजनीति,प्रशासन,शिक्षा,स्वास्थ्य,व्यापार और समाज सेवा जैसे अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दे रही हैं जो देश के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है।
पार्षद आयशा मकबूल खान ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी को संविधान में निहित कर्तव्यों और अधिकारों का सम्मान करते हुए देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक सशक्त और जागरूक समाज ही देश को प्रगति के पथ पर आगे ले जा सकता है।
अंत में उन्होंने सभी प्रदेश एवं नगरवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की खुशहाली,शांति और निरंतर विकास की कामना की।



