मुंगेली/नगर में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर महाष्टमी के दिन धार्मिक आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला नगर के सोनार पारा स्थित प्रसिद्ध महामाया मंदिर पहुंचे,जहां उन्होंने विधि-विधान के साथ माता महामाया के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। रोहित शुक्ला ने माता रानी से नगरवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूजा के बाद वे महामाया महिला मंडल समिति द्वारा आयोजित भजन-कीर्तन कार्यक्रम में भी शामिल हुए, जहां भक्तिमय माहौल में माता के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।
इस धार्मिक आयोजन में समिति की सदस्याएं और नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से शिला जायसवाल,पुष्पा तिवारी,अनुसुया मिश्रा,निशा सोनी,सुनीता सोनी,दमयंती बाजपेयी,निर्मला सोनी,विक्की सोनी,शशांक चौबे और गीतिका सोनी सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
महाष्टमी के इस अवसर पर मंदिर परिसर भक्ति,श्रद्धा और उत्साह से सराबोर नजर आया,जहां सभी ने मिलकर माता रानी की आराधना की और धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाया।




