मुंगेली/शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने शहर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। यह घोषणा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष घनश्याम वर्मा के मार्गदर्शन में की गई है। जारी सूची में संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
नई कार्यकारिणी में सभी वर्गों और समाज के लोगों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास साफ तौर पर दिखाई देता है। खास बात यह है कि इसमें युवाओं,महिलाओं और अनुभवी नेताओं का संतुलित समावेश किया गया है, जिससे संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
घोषित कार्यकारिणी के अनुसार,राहुल रूपवानी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर राखी तिवारी,आनंद सोनी,जलेश यादव,सुरज मंगलानी,आरिफ खोखर और श्रवण सोनकर को नियुक्त किया गया है।
महामंत्री पद पर जग्गू शरद ठाकुर,नीरज यादव,एहसान अली,मनोज सोनकर,निधि पौराणिक,विभाष पाण्डेय,सजल यादव और किशोर बैरागी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सचिव के रूप में वैभव ताम्रकार,राम तरलेजा,शिवम साहू,प्रतिमा कोसले,अंजुम मसीह,आशीष गोयल,वार्षिक बंजारा,राजू सोनी,संतोष श्रीवास्तव और गोकुल देवांगन को शामिल किया गया है।
इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अरुण मल्हाह,धन्नू साहू,मुकेश जायसवाल,गौरव सिंह ठाकुर,पुष्पराज निर्मलकर और पुरुषोत्तम सेन को जिम्मेदारी दी गई है।
अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने विश्वास जताया है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन को मजबूत करने,जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने और आगामी चुनावों में कांग्रेस को सफलता दिलाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। नई टीम से संगठन को मजबूती मिलने और जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ और मजबूत होने की उम्मीद की जा रही है।



