मुंगेली/शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक गुप्ता द्वारा नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। जारी सूची में संगठन को मजबूत और संतुलित बनाने के उद्देश्य से महिलाओं, युवाओं और अनुभवी नेताओं को विशेष स्थान दिया गया है। साथ ही सामाजिक संतुलन बनाए रखने के लिए जातिगत समीकरणों का भी खास ध्यान रखा गया है।
घोषित कार्यकारिणी में नगर के लोकप्रिय और राजनीतिक रणनीतियों में धुरंधर माने जाने वाले सजल यादव को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। सजल यादव लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय हैं और उन्होंने अपनी मेहनत व कार्यशैली और सरलता के बल पर आम जनता में एक अलग पहचान बनाई है। नगर के विभिन्न वर्गों,खासकर युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ और लोकप्रियता उन्हें इस पद के लिए एक उपयुक्त चयन बनाती है।
उनकी नियुक्ति के बाद युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मित्रों और समर्थकों ने इसे संगठन के लिए सकारात्मक कदम बताते हुए खुशी जाहिर की। इस अवसर पर आशीष यादव,अज्जू यादव,सोम यादव,पवन यादव,बॉबी यादव,आशीष श्रीवास,शिवम यादव,आशीष जायसवाल और जोरा सोनकर सहित कई साथियों ने सजल यादव को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल राजनीतिक भविष्य की कामना की।
वही नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला,जिला उपाध्यक्ष संजय यादव,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश छेदइया सहित नगर के वरिष्ठ नेताओं ने भी सजल यादव को शुभकामनाएं दी है
नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि युवाओं और अनुभवी नेताओं के संतुलन से पार्टी को आगामी समय में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।



