मुंगेली/ग्राम रामगढ़ में यादव परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा में नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला प्रमुख अतिथि के रूप में शामिल हुए। कथा श्रवण कर व्यास पीठ में विराजित कथा व्यास विजय पाण्डेय महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने के साथ ही उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद किया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने कहाकि रामगढ़ उनके शिक्षा और जीवन की शुरुआत का स्थान रहा है। उन्होंने कहा,”यहीं से मैंने अपनी पढ़ाई की और आगे बढ़ने का अवसर पाया। आज उसी भूमि पर आकर मन गर्व और कृतज्ञता से भर गया है।” इस अवसर पर पूर्व विधायक चुरावन मंगेशकर,कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष दिलीप बंजारा,पार्षद अजय साहू,पार्षद कुलदीप पाटले,नीरज यादव,विनय यादव,राजेन्द्र जायसवाल,विष्णु खांडे,जलेश्वर यादव सहित अनेक स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से क्षेत्र में महत्वपूर्ण माना जाता है। इस कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने कथा का श्रवण करते हुए आध्यात्मिक आनंद का अनुभव किया।





