मुंगेली/नगर पालिका परिषद मुंगेली में प्रशासनिक कार्यों को सुचारु और प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से प्रेसीडेंट इन काउंसिल (PIC) का गठन के लिए नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने इस संबंध में दिनांक 27 जनवरी 2026 को एक पत्र लिखा गया है। जिसमें नगर पालिका उपाध्यक्ष एवं 6 पार्षदों को नगर पालिका के विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी देने का अनुरोध उपरोक्त पत्र में किया गया है

मुख्य नगर पालिका अधिकारी को दिए गए पत्र में बताया गया कि पीआईसी गठन के अंतर्गत शिक्षा,राजस्व,स्वास्थ्य,जल कार्य,आवास,पर्यावरण,विधि एवं सामान्य प्रशासन सहित अन्य विभागों के लिए सभापति एवं सलाहकार समिति के सदस्यों का मनोनयन किया गया है।
विभागवार जिम्मेदारी इस प्रकार है
शिक्षा विभाग एवं बाल कल्याण विभाग
सभापति : जयप्रकाश मिश्रा
सलाहकार समिति सदस्य:दिलीप सोनी,श्रीमती आयशा मकबूल खान,अजय साहू,सूरज यादव,कुलदीप पाटले
राजस्व विभाग तथा बाजार
सभापति : दिलीप सोनी
सलाहकार समिति सदस्य :श्रीमती आयशा मकबूल खान,श्रीमती गौरी श्रवण सोनकर,अजय साहू,सूरज यादव,कुलदीप पाटले
आवास,पर्यावरण एवं लोक निर्माण विभाग
सभापति :श्रीमती आयशा मकबूल खान
सलाहकार समिति सदस्य :दिलीप सोनी,श्रीमती गौरी श्रवण सोनकर,अजय साहू,सूरज यादव,कुलदीप पाटले
स्वास्थ्य तथा चिकित्सा विभाग एवं विद्युत विभाग
सभापति:अजय साहू
सलाहकार समिति सदस्य :दिलीप सोनी,श्रीमती आयशा मकबूल खान,श्रीमती गौरी श्रवण
सोनकर,सूरज यादव,कुलदीप पाटले
जल कार्य विभाग
सभापति : सूरज यादव
सलाहकार समिति सदस्य:दिलीप सोनी,श्रीमती आयशा मकबूल खान,श्रीमती गौरी श्रवण सोनकर,अजय साहू,कुलदीप पाटले
खाद्य नागरिक आपूर्ति,पुनर्वास एवं नियोजन विभाग
सभापति : कुलदीप पाटले
सलाहकार समिति सदस्य:दिलीप सोनी,श्रीमती आयशा मकबूल खान,श्रीमती गौरी श्रवण सोनकर,सूरज यादव,अजय साहू
विधि तथा सामान्य प्रशासन विभाग
सभापति :श्रीमती गौरी श्रवण सोनकर
सलाहकार समिति सदस्य :दिलीप सोनी,श्रीमती आयशा मकबूल खान,अजय साहू,सूरज यादव,कुलदीप पाटले
नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने पीआईसी गठन पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी को लिखे पत्र में PIC की रूपरेखा तैयार की गई है जिसके तहत उन्होंने संतोष जताते हुए कहाकि इससे नगर के विकास कार्यों में तेजी आएगी और सभी विभागों में बेहतर समन्वय स्थापित होगा। उन्होंने सभी मनोनीत पार्षदों को बधाई देते हुए अपेक्षा जताई कि वे अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।
नगरवासियों को भी इस नए गठन से विकास,पारदर्शिता और बेहतर नागरिक सुविधाओं की उम्मीद है।
वही इस विषय को लेकर सीएमओ होरी सिंह ठाकुर ने कहाकि नपा अध्यक्ष का पत्र प्राप्त हुआ है PIC का गठन का सूची जारी करने को लेकर जिसे मेरे द्वारा परीक्षण करके जारी किया जाएगा
होरी सिंह ठाकुर
मुख्य नगर पालिका अधिकारी,मुंगेली



