
मुंगेली/नगर पालिका क्षेत्र के दीनदयाल वार्ड में चल रहे नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण करने नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए ठेकेदार मयंक जैन को तय मानकों के अनुसार ही कार्य करने के सख्त निर्देश दिए।
बताया गया कि इस नाली निर्माण कार्य के लिए वार्ड पार्षद गौरी श्रवण सोनकर द्वारा अपने पार्षद निधि से 3 लाख 50 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। उक्त राशि से सतनाम भवन के सामने नाली का निर्माण कराया जा रहा है,जिससे क्षेत्र के रहवासियों को जलभराव और गंदगी की समस्या से राहत मिलेगी।
निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने कहाकि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और गुणवत्ता से समझौता करने वाले ठेकेदारों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि निर्माण कार्य की नियमित निगरानी सुनिश्चित करें।
इस मौके पर पार्षद प्रतिनिधि श्रवण सोनकर,ठेकेदार मयंक जैन सहित अन्य गणमान्य नागरिक और वार्डवासी उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने नाली निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताई और इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताया।





