मुंगेली/नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने शनिवार को महाराणा प्रताप वार्ड एवं विनोबा भावे वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वार्डवासियों से सीधे मुलाकात कर क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं की स्थिति के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के समय सड़क,नाली,साफ-सफाई,पेयजल एवं अन्य नागरिक सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
वार्डवासियों ने अध्यक्ष रोहित शुक्ला को बताया कि वार्ड में कई वर्षों से नाली जाम पड़ी थी,जिससे गंदा पानी सड़कों पर बह रहा था और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नागरिकों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका अध्यक्ष ने तत्काल सफाई के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही सफाई कर्मचारियों द्वारा जाम पड़ी नाली की साफ-सफाई कराई गई,जिससे वार्डवासियों ने राहत की सांस ली।
नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने कहाकि नगर के सभी वार्डों में नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देना उनकी प्राथमिकता है। किसी भी वार्ड में समस्या सामने आती है तो उसका समाधान त्वरित रूप से किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को नियमित निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर महाराणा प्रताप वार्ड के पार्षद कुलदीप पाटले,विनोबा भावे वार्ड के पार्षद दिलीप सोनी,सलीम खान सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे। वार्डवासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष के इस पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।



