मुंगेली/जिले में बढ़ती छोटी-छोटी चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने और पुलिस की छवि सुधारने के उद्देश्य से मुंगेली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सायकल चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर 10 चोरी गई सायकलों की बरामदगी की है।
प्रार्थी जयचंद सिंह पिता चन्द्रप्रकाश सिंह,उम्र 20 वर्ष,निवासी चोरहा बुंदेली थाना सिटी कोतवाली मुंगेली ने दिनांक 09 नवम्बर 2025 को थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 04 नवम्बर 2025 को वह जिला चिकित्सालय मुंगेली इलाज करवाने गया था। इलाज के बाद जब वह वापस आया तो उसकी रेंजर सायकल (कीमत ₹5500) को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया था।
रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 499/25 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।
पुलिस की सक्रियता और रणनीति
पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया कि छोटी-छोटी चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेकर तुरंत कार्यवाही करें, ताकि आम जनता के मन में पुलिस के प्रति विश्वास बना रहे।
इसी के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजपत्रित अधिकारी) मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली मुंगेली की टीम ने शहरभर में मुखबिर तैनात किए और लगातार पतासाजी शुरू की।
मुखबिर की सूचना पर ग्राम लालाकापा में एक संदिग्ध व्यक्ति को सायकल बेचने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने मौके पर धनकुमार उर्फ धन्नु बांधड़े पिता स्व. जनकराम बांधड़े, उम्र 27 वर्ष,निवासी हेड़सपुर,थाना सिटी कोतवाली मुंगेली को हिरासत में लिया।
आरोपी से बरामदगी
पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने दिनांक 04 नवम्बर 2025 को जिला चिकित्सालय परिसर से रेंजर सायकल चोरी की थी। साथ ही उसने मुंगेली शहर के अन्य क्षेत्रों से कुल 10 सायकलें (06 रेंजर और 03 हिरो 22 इंच) चोरी करने की बात कबूल की।
पुलिस ने आरोपी से कुल 10 सायकलें कीमत लगभग ₹23,500/- की बरामद कीं।
आरोपी को दिनांक 11 नवम्बर 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
पुलिस टीम की अहम भूमिका
निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े (थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली)
सहायक उपनिरीक्षक ईश्वर राजपूत
आरक्षक अजय चन्द्राकर,विकास ठाकुर एवं योगेश यादव
की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
मुंगेली पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि
बरामद सायकलों की पहचान हेतु सायकल के बिल के साथ थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में उपस्थित होकर सायकल प्राप्त करें।
शहर में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को देखने पर तुरंत निकटतम थाना या चौकी को सूचना दें।
घर और दुकानों में सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगवाएं,ताकि चोरी जैसी घटनाओं पर रोक लग सके।
मुंगेली पुलिस की यह त्वरित और प्रभावी कार्रवाई न केवल अपराधियों के लिए चेतावनी है,बल्कि आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा भी बढ़ाती है।



