मुंगेली/जिले में अवैध सट्टा गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मुंगेली पुलिस लगातार सक्रिय है। आम जनता को पैसों का लालच देकर अंकों पर सट्टा पट्टी लिखवाने और खाईदारी करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने जिले में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
सट्टा खाईवाली प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी योगेन्द्र शर्मा उर्फ लाला महराज उर्फ भर्रा (पिता – गोविंद प्रसाद शर्मा,उम्र – 47 वर्ष,निवासी ग्राम खैरा,थाना फास्टरपुर-सेतगंगा,जिला मुंगेली) की तलाश में पुलिस ने इश्तहार जारी किया है। आरोपी 07 अक्टूबर 2025 से फरार बताया जा रहा है।
दो मामलों में आरोपी फरार
थाना फास्टरपुर के दो अलग-अलग अपराध क्रमांक—
अपराध क्रमांक 66/25 धारा छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 06
अपराध क्रमांक 91/25 धारा छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 06
इन दोनों प्रकरणों में योगेंद्र शर्मा मुख्य सट्टा खाईवाल के रूप में नामजद है। थाना प्रभारी फास्टरपुर-सेतगंगा द्वारा निरंतर तलाश किए जाने के बावजूद अब तक आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
आरोपी पर 1000 रुपये इनाम की घोषणा
पुलिस अधीक्षक भोजराज पटेल मुंगेली ने आरोपी के ठिकाने या उसकी गिरफ्तारी से संबंधित युक्तियुक्त एवं पुष्ट जानकारी देने वाले व्यक्ति को 1000 रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है।
साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।
फरार आरोपी का हुलिया
बदन : इकहरा
कद : 5 फीट 6 इंच
रंग : गेहूंआ
विशेष पहचान : बाईं आंख की भौंह के ऊपर मस्सा
भाषा : हिन्दी एवं छत्तीसगढ़ी
संपर्क सूत्र
थाना फास्टरपुर-सेतगंगा: 8839781174
कंट्रोल रूम: 9479193044
फोन: 07755-264103




