मुंगेली/नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने भगवान महावीर जयंती के पावन अवसर पर प्रदेश एवं नगरवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि भगवान महावीर का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके द्वारा बताए गए अहिंसा,सत्य,अपरिग्रह और आत्मसंयम के मार्ग पर चलकर समाज में शांति और सद्भावना स्थापित की जा सकती है।
रोहित शुक्ला ने कहाकि भगवान महावीर ने अपने उपदेशों के माध्यम से मानवता को सही दिशा दिखाने का कार्य किया। आज के समय में उनके सिद्धांत और भी प्रासंगिक हो गए हैं। उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि वे महावीर जयंती के अवसर पर उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और समाज में भाईचारे एवं सौहार्द को बढ़ावा दें।
उन्होंने आगे कहा कि इस पावन पर्व पर हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम हिंसा,द्वेष और नकारात्मकता से दूर रहकर प्रेम,करुणा और सहिष्णुता को अपनाएं।
नगर पालिका अध्यक्ष ने अंत में सभी के सुख,समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए महावीर जयंती को शांति,सद्भाव और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक बताया।



