मुंगेली/सावन के झूले पड़े तुम चले आओ इस गीत में झूला झूलते हुए केशरवानी महिला सदस्यों ने हर वर्ष की भांति स्थानीय भवानी साव रामलाल साव धर्मादा ट्रस्ट धर्मशाला में बड़ी संख्या में उपस्थिति हो उत्सव मनाया । कार्यक्रम के आरंभ में सर्वप्रथम गुरु कश्यप मुनि की पूजा – अर्चना बिलासपुर से आए अतिथि प्रदेश संरक्षक मनीषा केशरवानी, प्रदेश उपाध्यक्ष अनीता गुप्ता, राष्ट्रीय संगठन मंत्री जया गुप्ता, संरक्षक प्रमिला गुप्ता, सपना गुप्ता, अध्यक्ष ज्योति गुप्ता ने दीप प्रज्वलन कर गुरु कश्यप मुनि महाराज की आरती के साथ किया । कार्यक्रम का संचालन करते हुए सांस्कृतिक सचिव रिंकी गुप्ता एवम कनक केशरवानी ने गणेश वंदना के लिए अनिता गुप्ता को आमंत्रित किया । स्वागत गीत तरीशी, भजन की सुंदर प्रस्तुति सावित्री गुप्ता, किरण दीवान, संध्या दीवान, कविता गुप्ता ने दिया । जया गुप्ता ने पर्यावरण संरक्षण हेतु कहा कि केवल सावन में ही वृक्षारोपण नही बल्कि हर समय प्रकृति सुरक्षा हेतु हमे वर्तमान में सजग रहना होगा क्यूंकि प्रकृति सेभी हमारा जीवन है । इसके साथ ही जया ने औषधियुक्त पेड़ पौधों नीम, आंवला, गिलोय, गुड़हल, एलोवेरा, अश्वगंधा, हल्दी की उपयोगिता की सुंदर जानकारी प्रस्तुत किया । सावन गीत पर सुंदर नृत्य रिंकी गुप्ता, कविता पाठ सीमा गुप्ता, विभा के हसी से भरपूर चुटकुला की तो बात ही अलग है । देवरानी जेठानी डांस ग्रुप तड़पाओगे तड़पा लो में वंदना, कनक, रंजीता, साक्षी, सपना ग्रुप में सोनल, मेघा, सुरेखा गुप्ता सावन आया, एकल डांस की सूद प्रस्तुति रिंकी गुप्ता, दिव्या केशरवानी, तरिशी, शालिनी स्वरचित सुंदर कविता सीमा गुप्ता, ममता केशरवानी, सुषमा ने पढ़ा । शिव पार्वती की सुंदर झांकी सरोज गुप्ता, सुरेखा, प्रमिला ने नृत्य के माध्यम से मंत्रमुग्ध कर दिया । इसी बीच ममता केशरवानी ने उपस्थित सदस्यों को उपयोगी पौधों को उपहारस्वरूप प्रदान कर प्रकृति के प्रति प्रेम का इजहार किया । कार्यक्रम में चिट सिस्टम के द्वारा चयनित सपना गुप्ता को सावन सुंदरी का खिताब प्रदान किया गया और अंत में सावन गीत पर झूमते नाचते सदस्यों ने कार्यक्रम का समापन किया ।




