मुंगेली/जनपद पंचायत मुंगेली की सभापति श्रीमती जानकी बोगी बारमते ने छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर धर्मगुरु युवराजगुरु आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।
उन्होंने कहा कि गुरु खुशवंत साहेब का कैबिनेट में शामिल होना पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उनके नेतृत्व में निश्चित ही प्रदेश की जनता को नई दिशा मिलेगी और विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी।
श्रीमती बारमते ने आशा व्यक्त की कि मंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद गुरु खुशवंत साहेब जनहित में ऐतिहासिक निर्णय लेंगे,जिससे प्रदेश के गरीब,किसान,मजदूर एवं आम जनता को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि गुरु साहेब हमेशा से ही सामाजिक समरसता,शिक्षा और धार्मिक मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए कार्यरत रहे हैं,और अब मंत्री पद पर रहते हुए वे इन कार्यों को और मजबूती देंगे।जनपद पंचायत मुंगेली की सभापति ने प्रदेश के विकास और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ शासन में गुरु खुशवंत साहेब का योगदान आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होगा।
जिला अध्यक्ष नेमसिंह बोगी बारमते ने भी दी शुभकामनाएं
अखिल भारतीय सतनाम सेना,मुंगेली के युवा जिला अध्यक्ष नेमसिंह बोगी बारमते ने गुरु खुशवंत साहेब को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित की है। उन्होंने कहा कि गुरु खुशवंत साहेब जी के मंत्री बनने से समाज एवं प्रदेश की प्रगति को नई दिशा मिलेगी। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि गुरु जी सदैव जनसेवा और समाजहित के कार्यों में अग्रणी रहेंगे।





