मुंगेली/नगर पालिका क्षेत्र के दीनदयाल वार्ड स्थित पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने वार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वार्डवासियों ने क्षेत्र में अव्यवस्थित नालियों और उनमें फैली गंदगी की समस्या से अवगत कराया। स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे समय से नालियों की साफ-सफाई और व्यवस्था नहीं होने के कारण गंदगी फैल रही है,जिससे दुर्गंध और बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है।

वार्डवासियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने मौके पर ही समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहाकि वार्डवासियों की समस्याओं का निराकरण करना उनकी पहली प्राथमिकता है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहाकि वार्ड की अव्यवस्थित नालियों को जल्द से जल्द व्यवस्थित किया जाए और नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए,ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
इस दौरान नगर पालिका परिषद के सीएमओ होरी सिंह ठाकुर,इंजीनियर नेमीचंद वर्मा सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। निरीक्षण के बाद वार्डवासियों ने उम्मीद जताई कि नगर पालिका द्वारा जल्द ही ठोस कार्रवाई की जाएगी और क्षेत्र की साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार देखने को मिलेगा।



